ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का 202627 सीज़न भारत में शुरू होगा और इसका पहला मैच दिसंबर में चेन्नई में खेला जाएगा। अल्बानीज़ ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह घोषणा की और इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों का हिस्सा बताया। BBL दुनिया की प्रमुख फ़्रैंचाइज़ी T20 प्रतियोगिताओं में से एक है। 
 

इसके सीज़न के पहले मैच को चेन्नई में कराने का फ़ैसला यह दिखाएगा कि पहली बार ऑस्ट्रेलिया के बाहर कोई आधिकारिक BBL मैच खेला जा रहा है। हालाँकि भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग की मेज़बानी की है, लेकिन इससे पहले किसी विदेशी घरेलू क्रिकेट लीग ने देश में कोई आधिकारिक मैच आयोजित नहीं किया है। यह भारत में आयोजित होने वाला पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच होगा। बिग बैश लीग में आठ टीम भाग लेती हैं और यह इंडियन प्रीमियर लीग के बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय घरेलू क्रिकेट लीग में से एक है। इसे आमतौर पर दिसंबर से फरवरी के बीच आयोजित किया जाता है। 
ऑस्ट्रेलियाई सरकार की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मैच दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित किए जाने वाले ‘गुड डे नमस्ते’ नामक सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। इस उत्सव में ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक, व्यावसायिक और खेल आयोजन शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज़ ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों के क्षेत्र में सहयोग का ‘रोडमैप’ जारी किया, जिसका उद्देश्य खेल प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और खेल उद्योग और निवेश में साझेदारी को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में विक्टोरिया प्रांत की प्रीमियर जैसिंटा एलन, वनडे विश्व कप विजेता पूर्व पुरुष कप्तान स्टीव वॉ और महिला कप्तान लिसा स्टालेकर भी उपस्थित थे। 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। वहां उन्होंने कहा कि यह जगह हर भारतीय के मन में दो भावनाएं जगाती है: भारतऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का रोमांच और यह एहसास कि दोनों देशों के लिए क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल से कहीं ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि MCG में कदम रखते ही किसी भी भारतीय के मन में एक साथ दो भावनाएं जागती हैं। पहली, भारतऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरी, यह एहसास कि हमारे दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है।
 
For more updates and indepth coverage on cricket, visit at Prabhasakshi.