नई 2026 Renault Kwid फेसलिफ्ट आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये रखी गई है. इस अपडेट के साथ कंपनी ने इसके वेरिएंट्स को आसान बना दिया है. अब यह कार सिर्फ Evolution और Climber दो वेरिएंट में मिलेगी. दोनों वेरिएंट मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं.

2026 Renault Kwid फेसलिफ्ट कीमत

की कीमत 4.53 लाख रुपये और AMT वेरिएंट की कीमत 4.90 लाख रुपये है. वहीं, Climber मैनुअल वेरिएंट 5.15 लाख रुपये और AMT वेरिएंट 5.61 लाख रुपये में आती है.अगर ग्राहक CNG किट लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए 70,450 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. इस CNG किट पर कंपनी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है.

वेरिएंट मैनुअल AMT
Evolution Rs 4.53 lakh
Rs 4.90 lakh
Climber Rs 5.15 lakh
Rs 5.61 lakh

2026 Renault Kwid फेसलिफ्ट का मुकाबला

भारतीय बाजार में नई का मुकाबला Maruti Suzuki Alto K10 और Maruti Suzuki SPresso जैसी बजट कारों से होगा, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये और 3.70 लाख रुपये है.नई Renault Kwid 2026 फेसलिफ्ट में मामूली डिज़ाइन परिवर्तन और कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जबकि इसका 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन बरकरार रखा गया है. यह तीनसिलेंडर इंजन 69bhp की अधिकतम शक्ति और 92.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5स्पीड मैनुअल और 5स्पीड AMT ट्रांसमिशन के ऑप्शन उपलब्ध हैं.

2026 Renault Kwid फेसलिफ्ट फीचर्स

एक्सटीरिय की बात करें तो 2026 रेनॉल्ट क्विड में नए 3डी रेनॉल्ट बैज रीडिजाइन किए गए डुअलटोन प्लास्टिक कवर वाले 14इंच के स्टील व्हील, टेलगेट पर नए क्विड अक्षर और नए सिल्वर फिनिश वाले एलिमेंट्स दिए गए हैं.केबिन के अंदर, अपडेटेड क्विड में किगर से प्रेरित नया थ्रीस्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो, इस हैचबैक में 8इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमीडिजिटल इंस्ट्रूमेंट, वायर्ड स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मैनुअल एसी और अन्य सुविधाएं पहले की तरह ही मौजूद हैं.

इस सेफ्टी पैकेज में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग के साथ कीलेस एंट्री और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं.