बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पसंद से सिंगल रहने का फैसला किया है। सलमान खान, सुष्मिता सेन और तब्बू के बाद अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। 51 साल की अमीषा का कहना है कि वह अपनी सिंगल लाइफ से पूरी तरह खुश हैं और फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं रखतीं।

फैन के सवाल पर दिया बेबाक जवाब
हाल ही में, अमीषा पटेल ने एक्स पर Ask Me Anything सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “आप शादी कब कर रही हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा ने कहा, “कभी नहीं। सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे पास 100 करीबी परिवार वाले और दोस्त हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं नहीं चाहती कि कोई एक आदमी आकर यह सब बदल दे।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Never 😝😝😝superrr happy being single . I have 100 close family and friends who love me . Can’t afford one man to come and change all that 😝😝🙏🏻 https://t.co/PIccHE7bSM
— ameesha patel August 6, 2026
फैंस ने किया अमीषा के फैसले का समर्थन
अमीषा की बात से कई सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि सिंगल रहकर इंसान अपने सपनों पर ज्यादा ध्यान दे सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि सिंगल लाइफ ज्यादा बेहतर है। एक अन्य फैन ने भी लिखा कि वह अमीषा की सोच से पूरी तरह सहमत हैं।
पहले भी रिलेशनशिप को लेकर कर चुकी हैं खुलासा
इससे पहले रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक समय गंभीर रिश्ते में थीं, लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया तो उनके पार्टनर ने उनका साथ नहीं दिया।
अमीषा ने कहा था कि उन्होंने शादी का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया है। अगर उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिलता है जो उनके करियर और फैसलों का सम्मान करे, तो वह शादी के लिए तैयार हैं।
उम्र नहीं, सोच है ज्यादा जरूरी
पॉडकास्ट में अमीषा ने यह भी कहा था कि आज भी उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे काफी कम उम्र के लोग भी उन्हें डेट पर ले जाना चाहते हैं। उनके मुताबिक, रिश्ते में उम्र से ज्यादा मानसिक परिपक्वता मायने रखती है। उन्होंने कहा कि कई बार ज्यादा उम्र के लोग भी उतने समझदार नहीं होते जितनी उम्मीद की जाती है।
गदर 2 के बाद किस फिल्म में आई थीं नजर?
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने गदर 2 में सनी देओल के साथ सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और दुनियाभर में करीब 686 करोड़ रुपये की कमाई की। फिलहाल अमीषा पटेल ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



