Himachal Se: Jehangir Art Gallery Mumbai News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को कहा है कि णमोकार मंत्र का उच्चारण मात्र मन को असीम शांति प्रदान करता है और संपूर्ण विश्व में सौहार्द स्थापित करने में भी इस मंत्र का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। यह बात उन्होंने मंगलवार, 26 मई को मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित ‘विश्व शांति के लिए णमोकार महामंत्र’ कार्यक्रम में कही।

प्रसिद्ध चित्रकार जैन कमल की अक्षर लिपि पर आधारित यह प्रदर्शनी 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक जहांगीर आर्ट गैलरी में देखी जा सकती है। होसबाले ने कहा कि जैन कमल की कृतियां केवल चित्र नहीं, बल्कि एक सुंदर सृष्टि हैं। उन्होंने देवनागरी फॉन्ट निर्माण के क्षेत्र में जैन कमल के अग्रणी योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में बहुत कम कलाकारों ने कार्य किया है।
आपातकाल की यादें
होसबाले ने आपातकाल के दौरान बेंगलुरु जेल की एक हृदयस्पर्शी स्मृति साझा की। उन्होंने बताया कि उस कठिन दौर में जब विभिन्न स्वयंसेवकों को जेल में रखा गया था, तब का नियमित पाठ किया जाता था और यह मंत्र विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को एकजुट करने का माध्यम बना।
ये भी पढ़े:
तीन भागों में प्रदर्शनी
जैन कमल ने बताया कि इस प्रदर्शनी के पहले भाग में णमोकार मंत्र पर आधारित चित्र हैं, दूसरा भाग प्रधानमंत्री के कार्यों को समर्पित है और तीसरे भाग में पब्लिकेशन डिजाइन के उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए गए हैं।



