प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के दौरे पर हैं. इस दौरान उनको एक ऐसी किताब भेंट की गई, जो भारत और फिलीपींस के दशकों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की कहानी बयां करती है. इस किताब का नाम ‘बॉम्बे: अ ट्रूब्लू फिलिपिनो’ है. यह मनीला के पूर्व मेयर रेमन डी. बागात्सिंग सीनियर की जीवनी है, जिनकी जड़ें भारत के पंजाब से जुड़ी थीं. पीएम मोदी ने इस किताब को भारत और फिलीपींस के बीच गहरे मानवीय संबंधों की याद दिलाने वाला बताया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर किताब मिलने की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मनीला में उन्हें इसकी एक प्रति भेंट की गई. यह किताब रेमन डी. बागात्सिंग सीनियर के बेटे रेमन एस. बागात्सिंग जूनियर और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें दी. रेमन जूनियर भारत में फिलीपींस के राजदूत रह चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा कि रेमन डी. बागात्सिंग का जीवन साहस, समर्पण और व्यापक जनसेवा की मिसाल है.

उन्होंने बताया कि रेमन डी. बागात्सिंग सीनियर के पिता पंजाब से थे. बेहद साधारण शुरुआत करने वाले बागात्सिंग ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और आगे चलकर मनीला की सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक हस्तियों में अपनी जगह बनाई. पीएम मोदी के मुताबिक, उनका असाधारण सफर भारत और फिलीपींस के बीच मौजूद गहरे मानवीय और सांस्कृतिक संबंधों की याद दिलाता है.

A book and a deeprooted cultural linkage.

In Manila yesterday, I was presented with a copy of the book Bombay: A TrueBlue Filipino.

This book is a biography of Mr. Ramon D. Bagatsing Sr., Manilas longtime Mayor. It was presented by his son, former Ambassador of the Philippines to India, Mr. Ramon S. Bagatsing Jr. and members of his family.

Mr. Ramon D. Bagatsings life is one of courage, dedication and extensive public service. His father belonged to Punjab. From humble beginnings, he overcame various hardships, including those of the Second World War, to emerge as one of Manilas most distinguished public figures.

His extraordinary journey is also a wonderful reminder of the enduring human connections between India and the Philippines.

— Narendra Modi November 17, 2026

आसियान समिट में शामिल होने मनीला पहुंचे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस के दौरे पर हैं. वह फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर मनीला पहुंचे हैं. यहां 17 नवंबर को आयोजित 23वें आसियानभारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा ले रहे हैं. फिलीपींस इस साल आसियान की अध्यक्षता कर रहा है.

आसियानभारत समिट में दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें 20262030 के लिए आसियानभारत कार्ययोजना के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. वहीं, ईस्ट एशिया समिट में क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों, हिंदप्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग जैसे मुद्दों पर विचारविमर्श किया जाएगा. भारत के लिए यह दौरा दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिहाज से अहम है.