Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद आईपीएल के बीच ही मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के बीच आपसी मतभेद की खबर सामने आई है. इसके बाद ये साफ हो गया कि आईपीएल 2027 में हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते नजर नही आएंगे. आईपीएल 2027 में हार्दिक पंड्या के राजस्थान रॉयल्स और केकेआर से खेलने की खबर आ रही है.

पहले खबर आई कि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या के बदले यशस्वी जायसवाल के ट्रेड करने का फैसला किया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या, राजस्थान रॉयल्स नही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आने वाले हैं.

राजस्थान नही केकेआर जा सकते हैं Hardik Pandya

रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या भी राजस्थान रॉयल्स नही बल्कि केकेआर के लिए खेलना चाहते हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि हार्दिक पंड्या को केकेआर में जाने के बाद कप्तानी का विकल्प दिख रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है, ऐसे में अगर हार्दिक पंड्या, केकेआर की टीम से जुड़ते हैं तो उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर टीम प्रबंधन  ने मुंबई इंडियंस प्रबंधन से बातचीत करने की योजना बनाई थी, लेकिन रिलायंस की वार्षिक बैठक के चलते यह संभव नहीं हो सका. अब माना जा रहा है कि केकेआर किसी खिलाड़ी की अदलाबदली या फिर कैश डील के जरिए हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

वहीं, मुंबई इंडियंस भी हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के विकल्प पर विचार कर रही है. ऐसे में यदि हार्दिक पंड्या, केकेआर में शामिल होते हैं, तो अगले सीजन वह टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

इस वजह से राजस्थान रॉयल्स नही जाएंगे हार्दिक पंड्या

पहले खबर आई थी कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस, यशस्वी जायसवाल के बदले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करना चाहती है, दोनों की सैलरी में लगभग 2.5 करोड़ का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. हालांकि हार्दिक पंड्या खुद ही राजस्थान नही जाना चाहेंगे, क्योंकि वहां उन्हें कप्तानी नही मिलने वाली है.

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन पहली बार रियान पराग को अपनी टीम का कप्तान बनाया था, राजस्थान रॉयल्स उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 तक का सफर तय किया था, ऐसे में आईपीएल 2027 तक वही टीम के कप्तान रहेंगे. इसी वजह से हार्दिक पंड्या, राजस्थान नही जाना चाहेंगे.