
Maruti Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी अब माइक्रो-SUV सेगमेंट में धमाका करने की तैयारी में है. दरअसल कंपनी अपनी नई Fronx Hybrid की टेस्टिंग कर रही है और इस दौरान नई कार को स्पॉट किया जा चुका है. माना जा रहा है कि मारुति इस नई गाड़ी से कंपनी पंच को खुली चुनौती देगी. मौजूदा समय में हर Fronx के लगभग 20,000 यूनिट्स की बिक्री होती है.
टाटा पंच ने अपने बेहतरीन लुक और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से ग्राहकों के बीच एक अलग जगह बनाई है. इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति अब अपनी इस नई कार को ब्रेजा से नीचे के सेगमेंट में प्लेस करेगी. स्पाई शॉट्स बताते हैं कि मारुति का यह नया मॉडल न केवल देखने में मस्कुलर है, बल्कि यह उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो एक कॉम्पैक्ट साइज में दमदार SUV का अनुभव और भरोसा चाहते हैं.
माइलेज में रचेगी इतिहास
इस नई SUV की सबसे बड़ी खूबी इसका इंजन होने वाला है. मारुति इसमें अपना नया 1.2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन पेश कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती अनुमानों की मानें तो यह कार 40 किमी प्रति लीटर तक का चौंकाने वाला माइलेज दे सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा फ्यूल बचाने वाली SUV बन जाएगी. इसके अलावा, कंपनी इसके फ्लेक्स-फ्यूल और CNG वैरिएंट पर भी काम कर रही है.
सेफ्टी फीचर्स की भरमार
मारुति पर अक्सर सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब कंपनी अपनी इमेज बदलने जा रही है. नई Fronx Hybrid को एक ज्यादा मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि यह गाड़ी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लक्ष्य के साथ बाजार में उतरेगी. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और बेहतर क्रैश प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो इसे सुरक्षा के मामले में टाटा पंच के बराबर ला खड़ा करेंगे.
मस्कुलर लुक
गाड़ी के लुक की बात करें तो टेस्टिंग के दौरान इसके ‘टॉल-बॉय’ स्टांस ने सबका ध्यान खींचा है. भारी कवर के बावजूद इसके चौकोर व्हील आर्च, फ्लैट रूफलाइन और रूफ रेल्स साफ नजर आ रहे हैं. यह डिजाइन इसे एक हैचबैक से अलग और एक प्रॉपर माइक्रो-SUV का फील देता है. छोटे ओवरहैंग्स और ऊंची बनावट के कारण इसे शहर के ट्रैफिक और तंग रास्तों पर चलाना बेहद आसान होगा.
स्मार्ट फीचर्स
सिर्फ बाहरी लुक ही नहीं, बल्कि कार के अंदर भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. नई हाइब्रिड SUV में आधुनिक फीचर्स जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है. मारुति का लक्ष्य एक ऐसी गाड़ी पेश करना है जो बजट में हो, जिसका मेंटेनेंस कम हो और जो तकनीक के मामले में सबसे आगे हो. यह कार इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में सड़कों पर उतर सकती है.



