Himachal Se: गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती दुल्हन की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. उसके सिर में सूजन आ गई थी. केस की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है. हादसे के बाद से ही वह अचेत अवस्था में है. वह आंखें तो खोल रही है, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रही है. उसे लखनऊ के चिनहट रोड स्थित केआरएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में ICU में उसका इलाज चल रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहां उसका पति शनि यादव भी मौजूद है.

ICU में हुई शादी, हालत हुई गंभीर… डॉक्टर ने गोरखपुर की दुल्हन को लखनऊ किया रेफर​
ICU में हुई शादी, हालत हुई गंभीर… डॉक्टर ने गोरखपुर की दुल्हन को लखनऊ किया रेफर​

13 मई को पूजा की शादी थी और उसी दिन वह LLB अंतिम सेमेस्टर का पेपर देकर बाइक से खलीलाबाद से लौट रही थी. इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह मोटरसाइकिल से गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं. उसके पति शनि ने उसी दिन शादी की रस्म निभाई और ICU में ही पूजा की मांग भरी थी.

बताया जा रहा है कि पूजा के इलाज में काफी रुपए खर्च हो चुके हैं. अब परिवार के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. परिजनों ने पूजा के नाम का QR कोड भी जारी कर दिया है. पूजा को हादसे के बाद से अभी तक पूरी तरह होश नहीं आया है. डॉक्टरों के मुताबिक, वह आंखें तो खोल रही है लेकिन कुछ बोल नहीं पा रही है.

बताते चलें कि गोरखपुर के बांसगांव निवासी पूजा यादव 13 मई को खलीलाबाद से गोरखपुर आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गई थीं. इसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और तभी से वह अचेत अवस्था में है. लेकिन उसके सिर में सूजन आने की वजह से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां ICU में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

गोरखपुर के बांसगांव के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी शनि यादव से नवंबर 2025 में ही तय हुई थी. 23 मई 2026 को उनकी शादी होनी थी. 23 मई को ही पूजा का LLB अंतिम सेमेस्टर का पेपर था. सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी. दोनों घरों में शादी की तैयारी चल रही थी.

परीक्षा खत्म होने के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे अपने भाई के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी. रास्ते में अचानक पूजा को चक्कर आया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आ गईं. इसके बाद भाई ने इसकी सूचना घर पर दी तो परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पूजा को बातचीत की अवस्था में ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां डॉक्टरों ने ICU में भर्ती करने के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया. वहीं लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों से संपर्क किया. दूल्हे के परिवार वालों ने कहा कि शादी उसी मुहूर्त में होगी. इसके बाद दूल्हा शादी की रस्म पूरी कर सिंदूरदान करने अस्पताल पहुंचा और उसने ICU के अंदर पूजा की मांग भरी. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए. फिलहाल पूजा का इलाज लखनऊ के हायर सेंटर में चल रहा है, जहां उसका पति शनि भी मौजूद है.