Kanpur Muharram Procession Dispute: यूपी के कानपुर से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कानपुर के रहमानी मार्केट के पास मंगलवार देर रात मोहर्रम जुलूस के दौरान लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो जुलूस युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। जिसमें एक युवक गिर कर घायल हो गया।

तीन नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को मारपीट के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। जिसके बाद वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी ने तीन नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ बजरिया थाने में बलवा की धारा मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जून की देर रात मोहर्रम का जुलूस बजरिया के मोहम्मद अली पार्क से होकर गुलाब घोषी मस्जिद की तरफ निकल रहा था। जुलूस मस्जिद से अंदर गली में घुसकर कंघी मोहाल से हुए रूपम चौराहे से रहमानी मार्केट की तरफ बढ़ा।
जुलूस में जमकर चले लाठीडंडे
बता दें कि जुलूस में शामिल शुरू होने के बाद लाठीडंडे चलने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फूलमती चौकी प्रभारी रोहित शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वीडियो में युवक पीटते दिखा उसका नाम उसका नाम फरदीन गनी है।
पुलिस जांच में पता चला कि 23 जून की रात 2:45 बजे फरहान, हाजी शमशाद के बेटे इस्माइल, फैज व अन्य 8 से 10 अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। चौकी प्रभारी ने आरोपियों पर कराया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



