Himachal Se: Malmas Me Kaun Si Vastu Daan Karein: 17 मई से मलमास की शुरुआत हो चुकी है। यह पूरे एक महीने तक यानी 15 जून तक चलेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में सूर्य की गति धीमी हो जाती है, जिसके चलते मांगलिक कामों पर रोक लग जाती है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित अधिकमास सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हिंदू धर्म में हर तीसरे साल में एक बार अधिकमास यानी मलमास पड़ता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

मलमास के दौरान दान करना बेहद शुभ
ज्योतिषयों के अनुसार, मलमास के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है। जैसे इस माह में अगर आप किसी मंदिर, नदी आदि में दीपदान करते हैं तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और अन्य देवीदेवता भी प्रसन्न होते हैं। दीपदान के अलावा 3 और चीजें भी हैं जिनका दान आपको मलमास के दौरान करना चाहिए।
मलमास में 3 चीजों के दान से मिलेगा महापुण्य
-
धार्मिक पुस्तकों का दान करें
धर्म शास्त्रों में मलमास के दौरान करना बेहद शुभ बताया गया है। ऐसे में आप किसी व्यक्ति को भी धार्मिक पुस्तकें दान दे सकते हैं या फिर किसी मंदिर या धार्मिक संस्था में भी। ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा तो आपको मिलती ही है, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है।
-
दीपदान करें
मलमास के दौरान धार्मिक पुस्तकों का दान के अलावा, दीपदान का भी बड़ा महत्व होता है।ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा तो आपको मिलती ही है, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है।
-
पीली चीजों का दान करें
कहते है, में आप धार्मिक पुस्तकों के दान के अलावा, पीली चीजों का भी दान कर सकते है। शास्त्रों में पीली चीजों का दान करने से भी धनधान्य और विष्णु कृपा आपको मिल सकती है। आप हल्दी, केला, चने की दाल और पीले वस्त्र इस माह में दान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
-
मालपुआ का दान करें
मलमास के माह में मालपुआ का दान भी बेहद खास माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस माह में 33 मालपुआ दान करके आपको सभी देवीदेवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके जीवन में सुखसमृद्धि आती है।



