Himachal Se: गर्मियों के मौसम में ठंडी और मलाईदार कुल्फी खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। यह न गले को ठंडक देती है बल्कि पूरा मूड ही फ्रेश कर देती है। खासकर बादाम कुल्फी का रिच स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी क्रीमी कुल्फी घर पर बनाना मुश्किल होता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो बिना मशीन भी स्वादिष्ट कुल्फी तैयार की जा सकती है। दूध, बादाम और कुछ आसान सामग्री से बनने वाली यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि घर पर बनी होने की वजह से ज्यादा फ्रेश भी लगती है। अगर आप इस बार कुछ ठंडा और स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं, तो घर की बनी बादाम कुल्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।

बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
फुल क्रीम दूध 1 लीटर और कंडेंस्ड मिल्क ½ कप चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ में बादाम 15 से 20 और चीनी 2 से 3 बड़े चम्मच लेने है। आप स्वाद अनुसार चीनी कम ज्यादा कर सकते हैं। कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच और इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच लेना है। स्वाद और रंग के लिए केसर के 810 रेशे लें। अगर नहीं है तो स्कीप भी कर सकते हैं। पिस्ता कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच लेना है। मलाई 2 बड़े चम्मच चाहिए।
सबसे पहले करें ये काम
बादाम को 2030 मिनट गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद छिलका हटाकर आधे बादाम बारीक काट लें। बाकी बादाम को 23 चम्मच दूध के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। बादाम का स्मूद पेस्ट कुल्फी को ज्यादा रिच और क्रीमी बनाता है।
कुल्फी बनाने की विधि
सबसे पहले करें दूध को गाढ़ा
कुल्फी बनाने के लिए आपको भारी तले वाले बर्तन में दूध डालना है। फिर इसे मध्यम आंच पर उबालें। इसे बीचबीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे। दूध लगभग 2530% कम हो जाए तो स्वाद बेहतर आता है। इस बात का ध्यान रखें कि जल्दी पकाने के लिए तेज आंच न रखें, इससे स्वाद खराब हो सकता है।
अब केसर और बादाम मिलाएं
थोड़े गर्म दूध में अब आपको केसर डालना है। इसके बाद दूध में बादाम का पेस्ट और कटे बादाम मिलाएं। फिर 34 मिनट तक पकाएं। इससे कुल्फी में हल्का नटी फ्लेवर आता है।
कॉर्नफ्लोर डालें
इसके बाद आपको कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच दूध में घोलना है। फिर इसे धीरेधीरे दूध में मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। कॉर्नफ्लोर कुल्फी को स्मूद टेक्सचर देने में मदद करता है।
मिठास और मलाई मिलाएं
अब कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालने की बारी है। इन्हें एड करके 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। फिर इलायची पाउडर और मलाई मिलाएं। मिश्रण हल्का गाढ़ा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें।
अब बारी है कुल्फी सेट करने की
मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। कुल्फी मोल्ड या छोटे गिलास में भरें। ऊपर से थोड़ा पिस्ता डालें। फॉइल पेपर लगाकर बीच में स्टिक डाल दें। 78 घंटे या रातभर फ्रीजर में जमाएं।
कुल्फी निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान
कुल्फी मोल्ड को 20 सेकंड सामान्य पानी में रखें। हल्के हाथ से घुमाकर कुल्फी निकाल लें। कुल्फी बनाने के लिए फुल क्रीम दूध ही इस्तेमाल करें। इससे कुल्फी ज्यादा मलाईदार बनती है। दूध नीचे लगने पर कुल्फी में जला स्वाद आ सकता है। इसलिए इसे दूध उबालते समय इसे चलाते रहें। ड्राई फ्रूट्स ज्यादा मोटे न रखें। क्योंकि बहुत बड़े टुकड़े कुल्फी का स्मूद टेक्सचर खराब कर सकते हैं।



