Ranchi Road Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले के बाद अब राजधानी रांची से हादसे की खबर सामने आ रही है. रांची में आज सुबह एक सड़क हादसे में दो बाइक सावर युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. ये हादसा रांची के पंडरा ओपी इलाके में हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर जान चली गई. हादसे में दम तोड़ने वाले युवकों की पहचान प्रारंभिक तौर पर आशीष और अमन के रूप में की गई है.

दोनों मृतक रांची के मांडर थाना क्षेत्र के बनहौरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे की खबर स्थानीय लोगों को मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया. आक्रोशित लोगों ने रांची गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 23 को पूरी तरह जाम कर दिया है और सड़क पर धरने पर बैठे हुए हैं. यही नहीं यहां जगहजगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात भी सामने आ रही है. सड़क जाम होने से आवागमन पर प्रभाव पड़ा है.
पुलिस हालात को कंट्रोल करने में लगी
आक्रोशित लोगों ने मृतक युवकों के लिए मुआवजा समेत अन्य मांगें की हैं. लोग सड़क पर हंगामा कर रहे हैं. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया और इस हादसे की जांच में जुट गई है. मौके भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के विरोधप्रदर्शन को देखते हुए पुलिस हालात को कंट्रोल करने में लगी है.
रामगढ़ हादसे में 13 लोगों की मौत
बता दें कि इससे पहले शनिवार देर रात लगभग दो बजे रामगढ़ जिले में सड़क हादसा हुआ. यहां एक बिहार के नालंदा से आ रही एक स्कॉर्पियो की कुजू आउटपोस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंकी में, रांचीपटना नेशनल हाईवे33 पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. जबकि एक शख्स घायल हो गया, जिसका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है.


