लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा के शानदार 138 रन भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड ने 27 रन से मुकाबला जीतकर 21 से वनडे सीरीज अपने नाम की और 2018 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ ODI सीरीज जीती।

IND vs ENG 3rd ODI match report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जहां मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 21 से अपने नाम कर ली और 2018 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में सफल रही। इससे पहले इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में भी भारत का सूपड़ा साफ किया था।

388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की और रोहित शर्मा के शानदार शतक से जीत की उम्मीदें भी जगीं। लेकिन आखिरी ओवरों में सैम करन की घातक गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रोहित का ऐतिहासिक शतक भी टीम को हार से नहीं बचा सका और भारत 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सका।

IND vs ENG: बेन डकेट के शतक से इंग्लैंड ने खड़ा किया रिकॉर्ड स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेन डकेट और जैकब बेथेल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। बेथेल 93 गेंदों में 91 रन बनाकर शतक से चूक गए, जबकि डकेट ने 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद डकेट और जो रूट के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। रूट 48 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अंत में जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में 41 रन ठोक दिए। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए, जो लॉर्ड्स के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

IND vs ENG: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक भी नहीं दिला सका जीत

388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने 86 गेंदों में शतक पूरा किया और अंततः 138 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। शुभमन गिल ने 77 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 74 रनों की अहम पारी खेलकर मुकाबले को आखिरी ओवरों तक पहुंचाया। हालांकि बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा सके।

England won by 27 runs to claim the series 21.

Scorecard ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/NhVsIozDGq

— BCCI July 19, 2026

IND vs ENG: सिर्फ 8 गेंदों में पलट गया पूरा मैच

भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थी, लेकिन 44वें और 46वें ओवर के बीच सैम करन ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। महज 8 गेंदों के अंदर उन्होंने ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली जैसे तीन बड़े विकेट झटककर भारत की उम्मीदों को करारा झटका दिया। करन ने कुल चार विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। अंत में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने तेज रन जरूर बनाए, लेकिन भारत 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सका और 27 रन से मुकाबला हार गया।

IND vs ENG: इंग्लैंड ने 8 साल बाद जीती भारत के खिलाफ वनडे सीरीज

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2018 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की। मेजबान टीम ने पहले टी20 सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप किया और अब वनडे सीरीज भी 21 से जीतकर दौरे का शानदार अंत किया। वहीं भारतीय टीम के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा, जहां टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी उसे हार का सामना करना पड़ा।