Abhijeet Dipke statment: गृह विभाग द्वारा जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा।

उन्होंने कहा कि “उन्होंने जंतरमंतर को विरोधप्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। हां, अब यह विरोधप्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी उस कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था। अब पूरा देश जंतरमंतर बनेगा!”  

जंतरमंतर देश के शोषितों, वंचित और हाशिये पर रहे लोगों के लिए विरोध का ऐतिहासिक स्थान रहा है. यहां हाल के इतिहास में कई आंदोलन हुए हैं जिससे देश की राजनीति पर असर पड़ा है।

 दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला

प्रदर्शन स्थल के लिए खास माने जाने वाले जंतरमंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। गृह मंत्रालय द्वारा ये फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला लेते हुए ये​ फैसला लिया है। आपको बता दें धरनाप्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।