Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. बगरू पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो ट्रैवलर की आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे और सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे. घायलों को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1:50 बजे बगरू पुलिया से उतरने के दौरान हुआ. महाराष्ट्र के नासिक से 28 श्रद्धालु टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे. इनमें 24 वयस्क और चार बच्चे शामिल थे.

बताया जा रहा है कि पुलिया से उतरते समय टेम्पो ट्रैवलर के चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान टेम्पो ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोगों के बीच चीखपुकार मच गई. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल में कराया भर्ती

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहतबचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के मुताबिक, हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी में 20 से 25 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

टेम्पो ट्रैवलर में सवार सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे. वे सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन जयपुर में बगरू पुलिया के पास हादसे का शिकार हो गए. बगरू थाना प्रभारी चंद्रभान के मुताबिक, टेम्पो ट्रैवलर पुलिया से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान चालक ने ओवरटेक किया और वाहन आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया. हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य श्रद्धालु घायल हो गए.

पुलिस कर रही हादसे की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान टेम्पो ट्रैवलर ट्रेलर से टकराया था. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय वाहन की गति कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस मृतकों और घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है.