Himachal Se: Lucky Pani Wale Paudhe: बालकनी घर का एक ऐसा स्थान है जहां लोग सबसे ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोग अपनी बालकनी को तरहतरह के पौधों से सजाते हैं जिससे वहां बैठने पर सुकून और शांति का अनुभव कर सकें। लेकिन आज हम आपको यहां लगाने वाले कुछ ऐसे लकी वॉटर प्लांट्स के बारे में बताएंगे जो आपके मन को शांति देने के साथसाथ घर में पैसा भी खींचकर लाएंगे। चलिए जानते हैं ये कौन से प्लांट्स हैं।

बालकनी में लगाएं ये 3 पानी वाले पौधे
- लकी बैम्बू : इस पौधे को सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु अनुसार बालकनी में ये पौधा लगाने से घर में सुखसमृद्धि का वास होता है। इसे आप कांच के एक सुंदर जार में साफ पानी भरकर रख सकते हैं। कहते हैं ये पौधा तरक्की के नए रास्ते खोलता है। इसे बालकनी के पूर्वी या उत्तरपूर्वी कोने में रखना चाहिए। साथ ही इसकी डंठल की संख्या 3, 5 या 9 होनी चाहिए।
- मनी प्लांट : ये पौधा धन को आकर्षित करता है। कहते हैं इसे बालकनी में लगाने से धनधान्य में तेजी से वृद्धि होने लगती है। हालांकि लोग इसे मिट्टी में लगाते हैं, लेकिन पानी में उगने वाला मनी प्लांट वास्तु के लिहाज से काफी शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस पौधे को कांच की नीली या हरी बोतल में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
- स्पाइडर प्लांट : ये पौधा तनाव दूर करने के साथसाथ बैंक बैलेंस भी बढ़ाता है। इसे पानी में बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। वास्तु के अनुसार बालकनी में ये पौधा लगाने से तनाव से मुक्ति मिलने के साथसाथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह पौधा बिजनेस और नौकरी में अचानक धन लाभ के रास्ते खोलता है। इसे बालकनी की उत्तर या उत्तरपूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता है।



