Sunday, April 12, 2026
Uncategorized

इश्क न देखे कद और जात! नन्हे से दूल्हे को दिल दे बैठी ये हसीन परी, वीडियो देख लोग बोले- इसे कहते हैं सच्चा प्यार!..

इश्क न देखे कद और जात! नन्हे से दूल्हे को दिल दे बैठी ये हसीन परी, वीडियो देख लोग बोले- इसे कहते हैं सच्चा प्यार!..
इश्क न देखे कद और जात! नन्हे से दूल्हे को दिल दे बैठी ये हसीन परी, वीडियो देख लोग बोले- इसे कहते हैं सच्चा प्यार!..

कहते हैं कि मोहब्बत जब सर पर चढ़ती है, तो वह न तो ऊंच-नीच देखती है और न ही दुनिया के बनाए हुए कायदे-कानून. कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है एक बेहद खूबसूरत लड़की और छोटे कद के युवक ने, जिन्होंने अपनी प्रेम कहानी से साबित कर दिया कि सच्चा प्यार रूह से होता है, शरीर की बनावट से नहीं. सोशल मीडिया पर इस जोड़े की शादी का वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं और इनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहां दुनिया बाहरी खूबसूरती के पीछे भागती है, वहां इस दुल्हन ने समाज के तानों की परवाह किए बिना अपने नन्हे से दूल्हे का हाथ थामकर एक नई इबारत लिख दी है.

क्यों मुश्किल थी प्यार की ये डगर?
इस अनोखी प्रेम कहानी में प्यार जितना गहरा था, उसे पाने की राह उतनी ही चुनौतीपूर्ण थी. इस रिश्ते के सामने समाज की दो सबसे बड़ी दीवारें खड़ी थीं. पहली थी लोगों की वह संकीर्ण सोच जो शारीरिक बनावट और कद-काठी को खूबसूरती का पैमाना मानती है. दूसरी बड़ी बाधा थी अलग-अलग धर्म का होना. लड़क के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस रिश्ते का पुरजोर विरोध किया. उनके लिए यह स्वीकार करना नामुमकिन था कि उनकी इतनी खूबसूरत बेटी एक दूसरे धर्म के छोटे कद वाले युवक को अपना जीवनसाथी चुने. समाज के तानों और परिवार के दबाव ने इस जोड़े की परीक्षा ली, लेकिन उनकी मोहब्बत अडिग रही.

क्यों थाना पहुंचने पर मजबूर हुआ जोड़ा?
समाज और परिवार के बढ़ते विरोध के बीच, यह जोड़ा डरा नहीं बल्कि मजबूती से खड़ा रहा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हा ‘शशि’ वर्तमान में जिला न्यायालय में एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, वहीं दुल्हन एक मेडिकल स्टोर में काम करती है और पूरी तरह आत्मनिर्भर है. जब परिजनों का दबाव हद से ज्यादा बढ़ गया और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा, तब उन्होंने कानून की शरण लेने का फैसला किया. दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए इनुकुदुरुपेटा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने स्पष्ट कर दिया कि दुनिया चाहे जो कहे, वे एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे.

क्या कद-काठी से बढ़कर है पक्का इरादा?
यह विवाह केवल दो इंसानों का मिलन नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो प्यार को बाहरी सुंदरता या सेंटीमीटर के तराजू में तौलते हैं. शशि और उनकी दुल्हन ने दुनिया को दिखाया कि जब इरादे पक्के हों और विश्वास अटूट हो, तो दुनिया की हर दीवार छोटी पड़ जाती है. इस जोड़े की सादगी और एक-दूसरे के प्रति समर्पण ने हज़ारों लोगों का दिल जीत लिया है. आज के दौर में जहां रिश्ते छोटी-छोटी बातों पर टूट जाते हैं, वहां इन दोनों ने साबित किया है कि अगर दिल मिल जाएं, तो मजहब और शारीरिक कमियां कोई मायने नहीं रखतीं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply