Wednesday, April 8, 2026
Cricket

“चलो दिया एक पॉइंट फ्री का…. श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने बनाया शाहरुख खान की KKR का सरेआम मजाक

“चलो दिया एक पॉइंट फ्री का…. श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने बनाया शाहरुख खान की KKR का सरेआम मजाक
Shreyas Iyer Ajinkya Rahane IPL

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मैच खेला जाना था. हालांकि बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया. बारिश से प्रभावित इस मैच में केकेआर (KKR) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 3.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए थे, जिसके बाद बारिश आई और मैच शुरू नही हो सका.

बारिश की वजह से इस मैच को दोबारा शुरू नही किया जा सका और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया गया. केकेआर की टीम इस मैच में हार की कगार पर थी और इसी वजह से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की टीम केकेआर का सरेआम मजाक बनाया है.

Shreyas Iyer की बहन ने बनाया केकेआर का मजाक

आईपीएल 2026 में केकेआर का 3 में से एक मैच रद्द हो चूका है, पिछले सीजन में भी केकेआर की टीम के मैच रद्द हुए थे और इसी वजह से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन ने शाहरुख खान की केकेआर का मजाक बनाया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने KKR को मिले उसी एक अंक का मजाक बनाया है.

श्रेष्ठा अय्यर ने शाहरुख खान की टीम को निशाना बनाते हुए वीडियो बनाया, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया. वीडियो में वो KKR को टारगटे कर ये कहती दिख रही हैं कि पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, चलो दिया एक पॉइंट.

 

View this post on Instagram

 

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में कहां है KKR और पंजाब किंग्स

आईपीएल 2026 के 12वें मैच के रद्द होने के बाद केकेआर की टीम अब 3 मैचों के बाद 2 हार और 1 मैच रद्द होने की वजह से केकेआर की टीम अब 1 अंक और -1.964 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है. वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो 3 मैचों के बाद 2 जीत और 1 मैच रद्द होने की वजह से 5 अंक और 0.637 के नेट रनरेट के साथ नंबर 1 पर मौजूद है.

वहीं केकेआर की बात करें तो 3.4 ओवरों में शाहरुख खान की टीम सिर्फ 25 रन ही बना सकी थी और उसके 2 घातक बल्लेबाज फिन एलेन और कैमरून ग्रीन पवेलियन लौट चुके थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में टीम को जीत के लिए किसी करिश्मा की ही जरूरत थी, लेकिन मैच रद्द होने के बाद केकेआर की टीम को 1 अंक मिल चूका है और शाहरुख खान की टीम KKR 8वें स्थान पर है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply