पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टीवी9 की ओर से सत्ता सम्मेलन आज कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘संगठन में प्रभारी और अध्यक्ष पहले से काम कर रहे थे, लेकिन नेशनल पार्टी में लगातार बदलाव होते रहते हैं… यह बात सच है कि चुनाव बहुत नजदीक थे…. लेकिन राजा वडिंग जब अध्यक्ष रहे लगभग साढ़े चार साल एक युवा के रूप में उन्होंने बहुत बेहतर काम किया… संगठन को खड़ा किया और संघर्ष भी किया.’

सचिन पायलट ने आगे कहा, ‘समयसमय पर पार्टी में जब एहसास होता है कि बदलाव एक निरंतर प्रक्रिया है… कोई बहुत ज्यादा इसमें पहली बार नहीं हुआ… उत्तर प्रदेश में हमारे यहां चुनाव है… वहां पर भी हम लोगों ने नई महिला अध्यक्ष बनाई है, नए प्रभारी बनाए हैं… पंजाब में ऐसा किया… तो नेशनल पार्टीज में रोल हमेशा बदलते रहते हैं… मैं छत्तीसगढ़ का प्रभारी था.. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आज पंजाब का हूं… हो सकता है कल मुझे कहीं और भेज दें… सबकी सहमति से किया और मुझे खुशी है कि प्रगट सिंह जी ने जब से कमान संभाली है, तब से सबको साथ लेकर चल रहे हैं और लोगों को जोड़े रखा है.’
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर क्या बोले पायलट?
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘आज हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं वो पंजाब की जनता के लिए लड़ रहे हैं… क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है… एक सेंसिटिव स्टेट है… यहां पर गंभीर मुद्दे हैं और चाहे वो एक्सटॉर्शन का हो… गैंगस्टर्स का हो… ड्रग्स का हो… लगातार यहां पर बहुत चुनौतियां थी और हम सबको मिलकर लड़ने की जरूरत थी… उसको हम सबने मिलकर पुश किया और यह संदेश राहुल गांधीजी ने दिया… हमें आज तेरा मेरा छोड़कर पंजाब को प्रायोरिटी देनी है… पंजाब की गवर्नेंस को सबसे आगे रखना है और उसी लाइन को लेकर आगे चले.. झगड़ा पहले भी नहीं था.’
‘हमारा मुकाबला AAP से’
सचिन पायलट ने कहा, ‘मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि जितने भी दल पंजाब में चुनाव लड़ रहे हैं… सबसे मजबूत टीम हमारी है… यह पब्लिक भी देख रही है… चारपांच पार्टियां चुनाव लड़ेंगी लेकिन मुख्य मुकाबला जो होगा वो आम आदमी पार्टी और हमारा होगा.. अब हम लोगों ने तय किया कि हमें पंजाब के हर पिंड, हर गांवशहर तक जाना है… चन्नी जी हमारे कैंपेन कमेटी के चेयरमैन है… तो उन्होंने अपनी कॉन्स्टिट्यूएंसी से यात्रा शुरू की… हम सब पंजाब के लोगों का इंसाफ मांग रहे हैं… सब लोग अलगअलग रोल निभा रहे हैं… पंजाब में कोई मतभेद नहीं है.’
‘बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए AAP चुनाव लड़ती है’
मान सरकार पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी वहांवहां चुनाव लड़ती है, जहां कांग्रेसमजबूत है… आम आदमी पार्टी ने कभी चुनाव नहीं लड़ा बंगाल में, यूपी में, बिहार में… वो चुनाव कहां लड़ते हैं? गोवा में, हरियाणा में जहां कांग्रेस मजबूत है… तो इसलिए खरगे साहब कह रहे थे कि यह भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ते हैं… कांग्रेस बीजेपी को हेल्प कर रही है… एमएलएएमपी चले जाएं डर जाएं या लालच में आ जाएं अलग बात है… लेकिन पब्लिक के अंदर जाकर वोटों को डिवाइड करना यह AAP करती है.’



