Tata Cars Price Hike: टाटा मोटर्स की कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने अपनी पैसेंजर कारों और SUV की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. Tata Motors Passenger Vehicles के मुताबिक, उसकी कारों की कीमत 1 सितंबर 2026 से 25,000 रुपये तक बढ़ जाएगी.

कंपनी ने बताया है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी उसके पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में की जाएगी. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर कीमत कितनी बढ़ेगी, यह अलगअलग हो सकता है. खास बात यह है कि इस कीमत बढ़ोतरी का असर पेट्रोलडीजल वाली ICE कारों के साथसाथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पड़ेगा.

कीमत बढ़ने के पीछे की वजह

ने कीमत बढ़ाने की वजह बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत को बताया है. कंपनी के मुताबिक, लगातार महंगाई का दबाव और दुनियाभर में बनी जियो पॉलिटिकल अनसर्टेनिटी के कारण प्रोडक्शन से जुड़ी लागत बढ़ रही है.

कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती लागत के एक बड़े हिस्से को खुद संभालने की कोशिश कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका पूरा बोझ न पड़े. हालांकि, लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है. इसी वजह से कारों की कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है.

इस साल दूसरी बार बढ़ रही हैं कीमतें

Tata Motors की ओर से इस साल पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह दूसरा ऐलान है. इससे पहले जून में कंपनी ने अपने ICE और EV दोनों मॉडल की कीमतों में 1.5 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू हुई थी.अब एक बार फिर सितंबर से कीमत बढ़ने वाली है. ऐसे में टाटा की कार खरीदने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

मारुति और हुंडई भी बढ़ा चुकी हैं दाम

कारों की कीमत बढ़ाने वाली टाटा मोटर्स अकेली कंपनी नहीं है. इससे पहले मारुति सुजुकी और हुंडई भी कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं. ने 19 अगस्त को बताया था कि वह सितंबर 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 1 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने भी इसके पीछे बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत के साथ मौजूदा भूराजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं को वजह बताया.

Hyundai ने कहा कि कंपनी लागत बढ़ने के असर को कम करने के लिए लगातार अपने खर्च को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है. लेकिन लगातार बढ़ते लागत दबाव के कारण कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है.

कार खरीदने वालों पर क्या पड़ेगा असर?

टाटा मोटर्स की इस कीमत बढ़ोतरी का सीधा असर नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के बजट पर पड़ेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 1 सितंबर के बाद कार खरीदने पर मॉडल और वेरिएंट के आधार पर ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है.अगर आप Tata की नई कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कीमत बढ़ने से पहले खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, अंतिम कीमत और बढ़ोतरी की रकम अलगअलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कंपनी की ओर से स्पष्ट की जाएगी.