Mayank Yadav: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला मैच जीता है. भारत ने इस मैच को 13.2 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने अर्द्धशतक जड़ा, जबकि गेंदबाजी में प्रिंस यादव और मयंक यादव ने 22 विकेट झटके.

भारत की जीत में मयंक यादव की काफी अहम भूमिका रही. मयंक यादव ने लगभग 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की और पहली ही गेंद पर विकेट झटका. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहली पारी के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन पर बात की.
Mayank Yadav ने इन्हें दिया पहले गेंद पर विकेट का श्रेय
भारतीय टीम ने पहला ही ओवर मयंक यादव को दिया और पहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट झटका. हालांकि इस विकेट का पूरा श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है. ईशान किशन ने जबरदस्ती कप्तान श्रेयस अय्यर से रिव्यू लिया. पहली पारी के बाद मयंक यादव ने कहा कि
“जब आप वापस आकर अपने देश के लिए खेलते हैं और खासकर ऐसा स्पेल करते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है. यह एहसास बहुत ही शानदार होता है और मुझे नहीं लगता कि मैं इसे शब्दों में ठीक से बयां कर सकता हूँ.”
मयंक यादव से जब पूछा गया कि क्या थोड़ी घबराहट थी? इस पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने कहा कि
“हाँ, ज़ाहिर है थी, क्योंकि मैं दो साल बाद वापसी कर रहा था और जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो हमेशा थोड़ा दबाव होता है. इसलिए, मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन मेरी सोच और मेरा प्लान बहुत सीधा था बस अपनी ताकत का इस्तेमाल करना और लगातार गेंदबाज़ी करते रहना.”
2 साल बाद पहला विकेट लेने पर बोले Mayank Yadav
पहली गेंद पर विकेट मिलने पर टीम इंडिया के इस घातक गेंदबाज ने कहा कि
“हाँ, पहली गेंद पर विकेट मिलने के बाद मैं काफी शांत हो गया. मुझे आत्मविश्वास मिला. मैं बहुत लंबे समय बाद खेल रहा हूँ, लेकिन फिर भी मैं अपनी स्किल से अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूँ; मेरे पास जो स्किल और ताकत है, वह खासकर ऐसी पिचों पर मेरी बहुत मदद करेगी.”



