Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के रोडकमरेलवे पुल से कूदकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा की गई खुदकुशी के सनसनीखेज मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस दर्दनाक घटना के पीछे एक शूटिंग कोच सादिक खान का खौफनाक चक्रव्यूह था. आरोपी ने परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाया, संपत्ति हड़पी और ब्लैकमेल किया. आंध्र प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम ने पांच राज्यों में छानबीन के बाद आरोपी सादिक खान को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है. काकीनाडा कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

घटना 17 अगस्त की देर रात की है. पिठापुरम में पंचायती राज विभाग में कार्यरत 61 वर्षीय असिस्टेंट इंजीनियर थिल्लापुडी नूकाराजू, उनकी 58/59 वर्षीय पत्नी मीना और 34/38 वर्षीय बेटी कोव्वूरी सौजन्या ने अपने 10 वर्षीय पोते/बेटे रियांश के साथ गोदावरी नदी के पुल से छलांग लगा दी थी.

हादसे के दौरान 10 साल का मासूम रियांश पुल की ग्रिल में उलझकर पानी में गिरा और तैरता रहा. लगभग 20 मिनट तक पानी में संघर्ष करने के बाद स्थानीय मछुआरों और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, नूकाराजू, मीना और सौजन्या की नदी में डूबने से मौत हो गई.

5 पन्नों का सुसाइड नोट: धर्मांतरण, प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग

पुलिस को घटनास्थल और व्हाट्सएप मैसेजेस के जरिए मृतक परिवार के लिखे सुसाइड नोट मिले. नूकाराजू ने सुसाइड नोट काकीनाडा के जिला कलेक्टर और एसपी को भी भेजा था. सुसाइड नोट में सौजन्या ने शूटिंग कोच सादिक खान की प्रताड़ना का कच्चा चिट्ठा खोला है. सादिक खान सौजन्या पर जबरन धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था. उसे रोजाना इस्लामी किताबें पढ़कर नोट्स बनाने के लिए मजबूर किया जाता था और इनकार करने पर मारपीट की जाती थी.

पति की मौत के बाद हमदर्दी दिखाकर घर में घुसे सादिक ने धोखे से बैंक लॉकर की चाबियां, मोबाइल और संपत्ति के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे. सादिक ने सौजन्या को धमकी दी थी कि वह उसके 10 साल के बेटे को अगवा कर आतंकवादियों को बेच देगा.

पति की हत्या का भी लगा आरोप, दर्ज हुई नई FIR

मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब सौजन्या के ससुर भास्कर रेड्डी ने पुलिस में अलग से शिकायत दर्ज कराई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि सादिक खान ने ही 2 जुलाई को सौजन्या के पति जगदीश रेड्डी को जहरीला केमिकल या इंजेक्शन देकर मारा था, ताकि वो पूरे परिवार और उनकी संपत्ति पर अपना नियंत्रण जमा सके. इस शिकायत के आधार पर काकीनाडा पुलिस ने सादिक खान के खिलाफ हत्या का एक नया मुकदमा दर्ज कर लिया है.

SIT की कार्रवाई और आगे की जांच

काकीनाडा के एसपी जी. बिंदु माधव के निर्देशन में बनी एसआईटी ने यूपी पुलिस के सहयोग से सादिक को मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से सुबह के वक्त गिरफ्तार किया. पुलिस फिलहाल आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स , बैंक ट्रांजैक्शन, CCTV फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की गहनता से पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य जुटाने के बाद जल्द ही अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी.