IMD Weather Updates: दिल्लीएनसीआर के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. IMD के अनुसार आज दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 28 और 29 जुलाई को बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यूपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. आइए जानते हैं कि एमपी, राजस्थान और उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा.

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र और पश्चिम राजस्थान पर सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून को और मजबूत कर रहा है. इसके प्रभाव से 1 अगस्त तक उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कहींकहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकणगोवा, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ, केरल, तटीय कर्नाटक और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

यूपीबिहार में क्या है मौसम का हाल?

IMD के अनुसार दिल्लीएनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में आज से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 28 से 31 जुलाई के बीच इन राज्यों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल और झारखंड में बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। निचले इलाकों में जलभराव, सड़कें डूबने और यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है.

समुद्री क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. बंगाल की खाड़ी में 55 से 75 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में 29 जुलाई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर आंध्र प्रदेश तट के समुद्र में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है.