नई Citroen eC3X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत BaaS मॉडल के तहत ₹6.89 लाख रखी गई है. इस स्कीम में ग्राहकों को बैटरी के लिए ₹2.26 प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज देना होगा.अगर ग्राहक BaaS ऑप्शन नहीं चुनते, तो इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत ₹10.25 लाख से शुरू होती है.कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक ड्यूललोन फाइनेंस प्लान भी दिया है, जिससे बैटरी की शुरुआती लागत कम हो जाती है और कार की खरीद आसान हो जाती है.

डिजाइन में बदलाव

इससे ग्राहकों को कम शुरुआती कीमत और बेहतर बजट मैनेजमेंट का फायदा मिलता है. की बुकिंग भारत के सभी डीलरशिप्स पर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है.इस नए मॉडल में हल्के डिजाइन बदलाव किए गए हैं. साथ ही इसमें नए फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और ज्यादा सेफ्टी अपडेट्स भी शामिल किए गए हैं. यह कार अब पहले से ज्यादा शानदार और यूजरफ्रेंडली बन गई है.

Citroen eC3X कलर ऑप्शन

MY2026 eC3X छह मोनोटोन कलर में आती है पोलर व्हाइट, कॉस्मो ब्लू, स्टील ग्रे, गार्नेट रेड, पर्ला नेरा ब्लैक और डीप फॉरेस्ट ग्रीन. खरीदार तीन केबिन थीम ऑप्शन में से चुन सकते हैं इलेक्ट्रिक ब्लू आईपी डेकोर जिसमें ड्यूलटोन लामा लेदरेट के साथ इलेक्ट्रिक ब्लू है, ड्यूलटोन लामा लेदरेट के साथ इलेक्ट्रिक ब्लू हाइलाइट्स और ब्लैक फैब्रिक सीटें .

Citroen eC3X डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो स्प्लिट एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप असेंबली, कंट्रास्ट रंग की स्किड प्लेट्स और 15 इंच के डायमंडकट अलॉय व्हील्स शामिल हैं. अंदर से, नई सिट्रोएन ईसी3एक्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस मोबाइल चार्जर और छह एयरबैग दिए गए हैं. ऑप्शनल फीचर्स में जेबीएल ऑडियो सिस्टम और डुअल डैशकैम शामिल हैं.

Citroen eC3X बैटरी

नई का पावरट्रेन सेटअप वहीं है. इस इलेक्ट्रिक वाहन में पहले की तरह ही 29.2kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो मिलकर 56bhp की पावर और 143Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 320km की रेंज देगी. इसमें DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जिससे बैटरी सिर्फ 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.