Smartphone चलाने वाले सावधान! Hackers ने कर डाला बड़ा कांड, सरकार बोली- तुरंत अपडेट करो अपना फोन

अगर आप भी Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने देश के करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी में साफ कहा गया है कि एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ ऐसी गंभीर खामियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन को निशाना बना सकते हैं. अगर आपने समय रहते अपना फोन अपडेट नहीं किया तो आपका पर्सनल डेटा और बैंक डिटेल्स खतरे में पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और आप अपने फोन को हैकर्स से कैसे सेफ रख सकते हैं.

आखिर सरकार ने क्यों जारी की यह चेतावनी?
कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने अपने हालिया रिव्यू में पाया है कि Android के कई पुराने और नए वर्जन्स में सुरक्षा की बड़ी कमियां मौजूद हैं. इन कमियों की वजह से हैकर्स दूर बैठे ही आपके फोन में सेंध लगा सकते हैं. इस चेतावनी को काफी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि यह खामियां फोन के किसी एक हिस्से में नहीं बल्कि ऑपरेटिंग सिस्टम के कई मुख्य कंपोनेंट्स में पाई गई हैं.

कौन-कौन से Android वर्जन्स पर है खतरा?
सरकार की इस चेतावनी के मुताबिक यह सुरक्षा खामी किसी एक खास फोन तक सीमित नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर आपका फोन नीचे दिए गए किसी भी एंड्रॉइड वर्जन पर चल रहा है तो आपको तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है.

. Android 14
. Android 15
. Android 16
. Android 16 QPR2
. Android 17

फोन के किन हिस्सों में पाई गई है खराबी?
CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार यह टेक्निकल लूपहोल्स एंड्रॉइड के कई कोर सिस्टम्स में फैले हुए हैं. इनमें एंड्रॉइड रनटाइम, डॉक्यूमेंट UI, मीडियाटेक फ्रेमवर्क, मीडिया कोडेक्स, मीडिया प्रोवाइडर, टेलीफोनी, UWB और वाई-फाई जैसे जरूरी कंपोनेंट्स शामिल हैं. इन्हीं सब कंपोनेंट्स की वजह से आपके फोन में इंटरनेट, कॉलिंग और मीडिया फाइल्स ठीक से काम करती हैं.

हैकर्स आपकी क्या-क्या जानकारी चुरा सकते हैं?
इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स बिना आपकी मर्जी के आपके फोन में गलत कोड चला सकते हैं. इससे उन्हें आपके स्मार्टफोन का पूरा एक्सेस मिल सकता है. आज के दौर में हमारे फोन में सिर्फ फोटोज ही नहीं बल्कि बैंक अकाउंट डिटेल्स, पर्सनल मैसेजेस, प्राइवेट डाक्यूमेंट्स और पासवर्ड्स जैसी संवेदनशील चीजें मौजूद रहती हैं. अगर हैकर आपके फोन में घुसने में कामयाब हो जाता है तो वह इन सभी जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर सकता है.

अपने Android स्मार्टफोन को सेफ कैसे बनाएं?
घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस समस्या का समाधान Google ने पहले ही निकाल लिया है. Google ने इन सभी सुरक्षा खामियों को ठीक करने के लिए नया सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है. आपको बस बिना देर किए अपने फोन में नया अपडेट इंस्टॉल करना है.

फोन को अपडेट करने का सबसे आसान तरीका
अपने एंड्रॉइड फोन को अपडेट करने के लिए इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें.
. सबसे पहले अपने फोन की Settings ऐप में जाएं.
. नीचे स्क्रॉल करके System या फिर Security & Privacy वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
. इसके बाद Software Update या System Update वाले बटन पर टैप करें.
. अगर कोई नया अपडेट दिख रहा है तो उसे तुरंत डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.

सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये एक्स्ट्रा टिप्स
केवल सिस्टम अपडेट करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको रोजाना फोन यूज करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
. कभी भी किसी अनजान सोर्स या थर्ड-पार्टी वेबसाइट से APK फाइल या ऐप्स डाउनलोड न करें.
. व्हाट्सएप, ईमेल या मैसेज पर आए किसी भी अनजान और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें.
. हमेशा Google Play Store से ही ऑफिशियल ऐप्स डाउनलोड करें.