बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी उन सितारों में से एक है जो 45 की उम्र में भी बेहद फिट नजर आती हैं. फिटनेस ही नहीं चेहरे पर ग्लो और नेचुरली ब्यूटी के मामले में श्वेता अभी भी 25 साल की लड़की लगती हैं. वैसे क्या आप जानते हैं कि श्वेता एक कॉफी लवर होने के साथसाथ फूडी भी हैं. हेल्थ का खास ख्याल रखने वाली ये एक्ट्रेस स्ट्रीट फूड्स या दूसरे टेस्टी फूड्स की भी दीवानी मानी जाती हैं. श्वेता ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की है जिसमें वो अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड के बारे में बता रही हैं. पोस्ट में हुस्न की परी श्वेता खुद को मुंबई का बताया और अपना फेवरेट स्ट्रीट फूड वड़ापाव को बताया है.

श्वेता ही नहीं सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े दिग्गज भी इस महाराष्ट्रीयन फूड के दीवाने हैं. पूरे देश में महाराष्ट्र जैसा वड़ापाव का स्वाद चख पाना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन आप इसे मुंबई के स्टाइल में घर पर तैयार कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी….
श्वेता तिवारी का फेवरेट स्ट्रीट फूड
मुंबई क्या पूरे महाराष्ट्र का फेवरेट स्ट्रीट फूड वड़ापाव ही है. यहां लोग इसे अलगअलग तरीकों से तैयार करके खाते हैं और आपको राज्य की हर गली या नुक्कड़ में इसका ठेलादुकान मिल जाएगी. कहते हैं कि मुंबई गए और यहां वड़ापाव का स्वाद नहीं चखा तो आपकी ट्रिप अधूरी है. श्वेता तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘True Mumbaikar with her comfort food’. एक्ट्रेस के हिसाब से उन्हें जब भी भूख लगती है या चटपटा खाने का मन करता है तो अपने फेवरेट फूड वड़ापाव का स्वाद चखती हैं.
इसे तैयार करने में थोड़ी मेहनत लगती है लेकिन इसका स्वाद बेहद शानदार है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे घर पर ही मुंबई स्टाइल वड़ापाव तैयार करके खा सकते हैं.
मुंबई स्टाइल वड़ापाव के लिए चीजें
पाव
हरी मिर्च
भुनी हुई मूंगफली
लाल मिर्च
नमक
हरा धनिया
लहसुन
पुदीना
आलू
बेसन
ऐसे तैयार करें वड़ा
- सबसे पहले आलू उबालकर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें. अब आलू का बैटर तैयार करें इसके लिए इसमें सभी मसाले, नमक, बारिक कटा हुआ धनिया मिलाएं. इसके गोले बनाकर साइड रख दें.
- वड़ा तैयार करने के लिए बेसन का गाढ़ा बैटर तैयार करें. आप चाहे तो इसमें भी नमक और मिर्च शामिल कर सकते हैं.
- इसके बाद आलू के गोले इसमें डुबोएं और तेल में तलकर पकोड़े तैयार करें. आपका टेस्टी वड़ा तैयार है. ध्यान रहे कि आपको बेसन की छोटीछोटी बूंदी अलग से जरूर तलकर तैयार करनी है क्योंकि खाते हुए इससे मुंह में क्रंची फील होता है.
- अब मूंगफली की चटनी तैयार करें. इसके लिए मूंगफली को भून लें और फिर इसमें लाल मिर्च, लहसुन को मिलाकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- आप चाहे तो तीखी मीठी चटनी भी तैयार कर सकते हैं और इसके लिए इमली, गुड़ और लाल मिर्च की जरूरत पड़ेगी. वैसे ये ऑप्शनल होती है.
- हरी चटनी को तैयार करने के लिए हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, पुदीना को मिक्सी में पानी डालकर ग्राइंड कर लें. आपकी वड़ापाव की हरी चटनी तैयार है.
- पाव को आधा काटें और इसमें हरी चटनी फैलाएं और तैयार मूंगफली का पाउडर डालें अब इस पर वड़ा रखें और आपक वड़ा पाव तैयार है.



