भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग अपने मिडरैंज सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए नया Samsung Galaxy F70 5G पेश कर दिया है। हाल ही में कंपनी की लोकप्रियता F70 सीरीज में शामिल हुआ यह फोन उन टेकलवर्स के लिए तैयार किया गया है जो बजट में रहते हुए प्रीमियम फीचर्स की तलाश में हैं।

इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है, जो आमतौर पर 20,000 रुपये से कम के बजट में देखने को नहीं मिलेगा।
कीमत, वेरिएंट्स और लॉन्च ऑफर्स
आपको बताते चलें कि, सैमसंग ने Galaxy F70 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन्स और दो ट्रेंडी कलर्स लिलैक ब्लिस और ब्लिस ब्लैक में है
4GB RAM+ 128GB स्टोरेज 19,999 रुपये की कीमत है
6GB RAM+ 128GB स्टोरेज 22,999 रुपये है
सेल और बैंक डिस्काउंट
यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के जरिए बैंक डिस्काउंट के साथ फोन का बेस वेरिएंट सिर्फ 17,999 रुपये की शुरुआत कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह डिवाइस 18,499 रुपये वाले Galaxy F70e 5G और 37,999 वाले Galaxy F70 Pro 5G के ठीक बीच में अपनी जगह बना चुका है।
डिस्प्ले और डिजाइन
यह डिवाइस 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटीU डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस मौजूद है, जो डेली इस्तेमाल में फोन को खरोंचों और अचानक गिरने से बचाता है।
Samsung Galaxy F70 5G की मोटाई केवल 7.5mm है और वजन 192 ग्राम है, जिससे यह हाथ में बेहद प्रीमियम और हैंडी फील होता है। धूल और पानी की हल्की फुहारों से बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग भी मिली है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
इस फोन में 5nm प्रोसेस पर बना Exynos 1330 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी का कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करता है। इसमें सर्कल टू सर्च, सैमसंग वॉलेट और नॉक्स सिक्योरिटी जैसे जरूरी फीचर्स इनबिल्ट मिलते हैं।
वहीं, सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में सैमसंग ने ग्राहकों को बड़ा भरोसा दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी इस फोन के साथ 4 जेनरेशन के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 5 साल तक के सिक्योरिटी पैच अपडेट दे रही है, इस बजट में कम ब्रांड्स ऑफर करते हैं।
कैमरा और बैटरी लाइफ
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से में तीन कैमरे मिलते हैं। इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, अल्ट्रावाइड कैमरे से ज्यादा बड़े एरिया की तस्वीर ली जा सकती है।
फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। लेकिन बैटरी का वास्तिवक बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है।



