: के में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और सांसद रवि किशन के बीच वायरल ऑडियो के बाद राजनीति गर्म है। अब पार्षद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है और उनके साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद उनके सपा में शामिल होने के कयास तेज हो गए हैं।

अखिलेश यादव को बताया सर्वसमाज का नेता
ने सोशल मीडिया पर लिखा कि माननीय श्री अखिलेश यादव जी ‘सर्वसमाज’ के नेता हैं और उत्तर प्रदेश में जितना विकास उन्होंने कराया है, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी लिखा कि इस सरकार में ब्राह्मण सताया जा रहा है और अब गोरखपुर का ब्राह्मण भी अखिलेश जी के साथ जा रहा है।
बीजेपी पार्षद ने लिखा कि गोरखपुर में अभी भी बारिश से जलभराव हो रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ चुका है और नौकरशाह बेलगाम हैं। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। साथ ही उन्होंने जल्द ही सपा का एक छोटा कार्यकर्ता बनकर काम करने की बात कही।
रवि किशन ने पूछा था सपा के नेता हो गईला का ?
सांसद Ravi Kishan से भिड़ने वाले BJP पार्षद Vishwajeet Tripathi ने पकड़ी SP की राह, Akhilesh Yadav से मिले!
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से… pic.twitter.com/ryt19EvOkG
— Bansal News Official October 16, 2026
यह विवाद में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर शुरू हुआ था। बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने क्षेत्र की समस्या बताने के लिए सांसद रवि किशन को फोन किया था। बातचीत के दौरान रवि किशन ने तंज कसते हुए पूछा था, “सपा के नेता हो गईला का ? इसके जवाब में पार्षद ने कहा था, सांसद जी, आपने क्या बसपा ज्वाइन कर ली क्या ? विश्वजीत त्रिपाठी पहले समाजवादी पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं और बाद में BJP में शामिल हुए थे।
ये खबर भी पढ़ें:
रवि किशन ने जलभराव का जायजा लिया था
सांसद रवि किशन ने बताया था कि लगातार 48 घंटे की बारिश से शहर में जलभराव और सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ तारामंडल क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को जलनिकासी के निर्देश दिए थे। अब जलभराव से शुरू हुआ यह मामला राजनीतिक विवाद और दलबदल की अटकलों तक पहुंच गया है।



