: गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुस्लिम समाज को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में कई लोग अपनी ही धार्मिक परंपराओं और सामाजिक बुराइयों की आलोचना खुलकर करते हैं, लेकिन मुस्लिम समाज में अपनी कमियों पर बोलने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।

ओवैसी समेत इन लोगों का किया जिक्र
जावेद अख्तर ने अपनी बात रखते हुए असदुद्दीन ओवैसी , आरफा खानम शेरवानी और मोहम्मद जुबैर जैसे नामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज से जुड़ी किसी सामाजिक बुराई पर सवाल उठता है तो कुछ लोग खुलकर आवाज उठाते हैं, लेकिन जब बात अपनी कम्युनिटी की समस्याओं पर आती है तो अक्सर चुप्पी दिखाई देती है।
‘पहले अपनी कम्युनिटी की खराबी दिखाना मेरा फर्ज’
जावेद अख्तर ने खुद को नास्तिक बताते हुए कहा कि उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ है, इसलिए अपनी कम्युनिटी की कमियों को सामने रखना उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे हिंदू हैं जो अपने समाज की गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। वहीं, मुस्लिम समाज में ऐसे लोगों की कमी उन्हें परेशान करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समुदाय के लिए यह कहना कि ‘हमारा तो सब ठीक है’ सही रवैया नहीं है। उनके मुताबिक, समाज के भीतर मौजूद कमियों और कमजोरियों पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए।
81वें जन्मदिन पर भी चर्चा में जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने 4 अक्टूबर 2026 को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर उनकी जिंदगी के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि किस तरह जावेद अख्तर अपने शुरुआती दिनों में मुंबई में संघर्ष करते हुए आगे बढ़े।



