UP Heavy Rain Alert: यूपी में बारिश से हाल बेहाल हैं। अभी तक बारिश से हुई अलग अलग घटनाओं में 14 मौते हो चुकी हैं। भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरने से मेरठ, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, सहारनपुर में कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम। 

स्कूलें बंद 

यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में बारिश राहत के साथ आफत लेकर भी आई। गुरुवार को बारिश की वजह से हुए अलगअलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। बारिश को देखते हुए मेरठ, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, सहारनपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 

इटावा इकदिल के मनियाँमऊ में आकाशीय बिजली गिरने से महिला व बच्चा घायल

टावा के इकदिल थाना क्षेत्र के मनियाँमऊ गांव में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में घर के अंदर मौजूद एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम 

लखनऊ आईएमडी के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे, जो आगे चलकर पूर्णतः मेघाच्छादित हो जाएंगे तथा वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारों के कुछ दौर पड़ेंगे, जिससे कहींकहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 26°C के आसपास रहेगा।

यूपी में अगले 7 दिनों के मौसम का हाल 

9 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

10 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

11 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

12 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

13 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कहींकहीं वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: कहींकहीं वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

14 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कहींकहीं वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: कहींकहीं वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

15 जुलाई 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कहींकहीं वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: कहींकहीं वर्षा/गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।

यूपी के बड़े शहरों का हाल 

मौसम विभाग की सलाह: 

जिन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, वहां के लोग सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।