: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों , राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और निजी प्रशिक्षण संस्थानों के 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

IIT के बच्चों जितना सम्मान पाएंगे ITI स्टूडेंट्स
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ITI से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के कौशल और योगदान को लेकर बड़ा बयान दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों को जितना सम्मान मिलता है, उतना ही सम्मान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान… pic.twitter.com/DyEdOq303b
— Bansal News Official November 21, 2026
कार्यक्रम में ने ITI के स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मैंने ठान लिया है, जितना सम्मान IIT के बच्चों का होगा, उतना सम्मान ITI के बच्चों का भी होगा। पीएम ने कहा कि ITI के बच्चों को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए जितना IIT के स्टूडेंट्स को मिलता है।
‘कागजी सर्टिफिकेट से ज्यादा हुनर वालों की कद्र होगी’
पीएम मोदी ने कहा कि वक्त बदल रहा है। कागजी सर्टिफिकेट लेकर कोट पैंट टाई पहनकर घूमने वाले लोगों से ज्यादा हुनर वाले लोगों की कद्र होने वाली है।
पीएम मोदी ने की यूपी सरकार की तारीफ
‘योगी, मौर्य, बृजेश और पंकज ने मिलकर बदली स्थिति’, डबल इंजन सरकार को लेकर बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के कामकाज को लेकर एक बयान सामने आया है। बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और पंकज का जिक्र करते हुए सरकार के कार्यों की सराहना की… pic.twitter.com/5yU5KcXeA1
— Bansal News Official November 21, 2026
पीएम मोदी ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और पंकज का जिक्र करते हुए सरकार के कार्यों की सराहना की। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे योगी जी, मौर्य जी, बृजेश जी, पंकज जी ने मिलकर डबल इंजन सरकार ने यूपी की स्थिति को बदल दिया है। आज यूपी वाले गर्व से कहते हैं कि यूपी एक्सप्रेस वे प्रदेश है। बड़ेबड़े एयरपोर्ट हैं। फैक्टरी हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
52 नेशनल टॉपर्स को किया सम्मानित
5वें कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने ITIs, NSTIs और निजी प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया।



