Himachal Se: Kala Dhaga: काला धागा आज के समय में एक आम उपाय और फैशन का हिस्सा बन चुका है। कई लोग इसे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए पहनते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह हर व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी नहीं है। इसे काला कलावा भी कहा जाता है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव पूरी तरह राशि और उसके ग्रह स्वामी पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं किन राशि के लोगों के लिए काले रंग का धागा पहनना शुभ माना जाता है।

Kala Dhaga: काला धागा इन लोगों के लिए होता है बेहद शुभ, जानिए किन राशियों को पहनना चाहिए Black Thread​
Kala Dhaga: काला धागा इन लोगों के लिए होता है बेहद शुभ, जानिए किन राशियों को पहनना चाहिए Black Thread​

काला धागा क्यों माना जाता है खास?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला धागा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा करता है। ज्योतिष में इसे शनि ग्रह से जुड़ा माना गया है, जो अनुशासन, मेहनत और स्थिरता का प्रतीक है। इसलिए कुछ राशियों के लिए यह जीवन में संतुलन और सुरक्षा देने वाला माना जाता है।

मकर और कुंभ राशि के लिए सबसे शुभ

ये शनि की कृपा लाता है। मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए काला धागा बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में स्थिरता लाने में मदद करता है।

मिथुन और कन्या राशि को देता है संतुलन

बुध ग्रह के प्रभाव में रहने वाले, जो संवाद की समस्याओं या लगातार गलतफहमियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें काला धागा पहनना चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसलिए मिथुन और कन्या के लिए काला धागा मानसिक संतुलन और नकारात्मक ऊर्जा कम करने में सहायक होता है।

तुला राशि के लिए भी उपयोगी

तुला राशि के लिए काला धागा जीवन में असंतुलन और नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मददगार है। इससे मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ता है।

काला धागा कब और कैसे पहनें?

जिनके लिए काला धागा पहनना शुभ माना गया है, उन्हें भी इसे बिना नियम के नहीं पहनना चाहिए।

काला धागा हमेशा शनिवार के दिन ही धारण करें। पहनने से पहले शनि देव के चरणों में रखकर उनका आशीर्वाद जरूर लें। धागा पहनते समय ‘ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि अमावस्या के बाद के कुछ विशेष दिनों में या किसी शिव मंदिर में पूजा के बाद पहना काला धागा ज्यादा असरदार होता है।

वहीं, अगर आप मंदिर से मिला काला धागा घर ले आते हैं और यह आपकी राशि के लिए यह अनुकूल नहीं है, तो इसे पहनने की बजाय बहते पानी में प्रवाहित कर दें। चाहें तो इसे उस व्यक्ति को दे दें, जिसकी राशि के लिए यह शुभ हो।