: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बीच लखनऊ में विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कांति सिंह ने बूथ संख्या 50 के वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि संबंधित डिब्बे में पहले 310 वोट दर्ज थे, लेकिन गिनती के दौरान 317 वोट निकले। उन्होंने सवाल उठाया कि अतिरिक्त सात वोट कहां से आए। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को मतगणना शुरू हुई। सात शहरों में वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर मतगणना की व्यवस्था को लेकर राजनीतिक आरोपप्रत्यारोप सामने आए हैं।
‘डिब्बा बदल दिया गया’, कांति सिंह ने उठाए सवाल
लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार कांति सिंह और उनकी एजेंट डॉ. शर्मिला ने बूथ संख्या 50 के वोटों की गिनती पर सवाल उठाए। कांति सिंह ने आरोप लगाया कि डिब्बे में मौजूद वोटों की संख्या और गिनती के दौरान निकले वोटों का मिलान नहीं हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि डिब्बे में 310 वोट होने की जानकारी थी, जबकि गिनती में 317 वोट निकले। कांति सिंह ने कहा कि उन्हें पहले पूरा डेटा उपलब्ध नहीं कराया गया था। उन्होंने मतगणना स्थल पर निगरानी की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें:



