अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े स्तर पर बदलाव अभियान चल रहा है. ट्रस्ट के लिए पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तलाश जारी है. CEO पद के लिए कल से इंटरव्यू शुरू हो चुके हैं. पहले दिन 8 लोगों का इंटरव्यू लिया गया. पहले दिन कई IASIPS अफसर भी शामिल हुए.

सूत्रों का कहना है, सीईओ पद के लिए 5300 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था. फिर एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की ओर से इन आवेदकों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया, फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. हर उम्मीदवार से 40 से 50 मिनट तक बातचीत की गई.

IASIPS के अलावा 4 सैन्य अफसर

कल मंगलवार को जिन लोगों का इंटरव्यू लिया गया, उसमें भारतीय पुलिस सेवा के एक पूर्व अफसर के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा से 3 रिटायर अफसर भी शामिल थे. इनके अलावा जिन 4 अन्य लोगों का इंटरव्यू लिया गया उनका सेना से ताल्लुक थे. ये चारों पूर्व सैन्य अधिकारी हैं.

इंटरव्यू देने वालों में पूर्व आईपीएस अफसर राजेश पांडेय के अलावा जौनपुर के जिलाधिकारी रहे दिनेश चंद्र भी शामिल थे, इनके अलावा पूर्व आईएएस योगेश्वर राम मिश्रा और समीर पांड्या भी इस रेस में शामिल हैं.

इंटरव्यू होते ही अयोध्या से दिल्ली रवाना

खास बात यह है कि इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर खासी गोपनीयता बरती जा रही है. सूत्रों का कहना है कि हर उम्मीदवार ने अयोध्या एयरपोर्ट पर अपने आने का कार्यक्रम ट्रस्ट को बता दिया था जिसके बाद उन्हें वहां से अलगअलग गाड़ियों में अलगअलग स्थानों पर ले जाया गया.

चूंकि इंटरव्यू राम मंदिर में ही लिया जा रहा है और उम्मीदवारों को मीडिया से बात करने की मनाही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में इंटरव्यू देने के बाद, सभी प्रत्याशियों को प्लेन के जरिए नई दिल्ली भेज दिया गया. फिर दिल्ली से इन्हें अपनीअपनी गंतव्यों के लिए उड़ान भरा.

कौन हैं ये IASIPS अफसर

राजेश पांडे भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसर रहे हैं. प्रयागराज के रहने वाले पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर जनरल के पद से रिटायर हुए. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वह लेखन क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. पिछले दिनों अंतहीन नाम से उनका उपन्यास प्रकाशित हुआ है. यह उनकी दूसरी किताब है, इससे पहले वर्चस्व नाम से पहली किताब प्रकाशित हो चुकी है.

आईएएस दिनेश चंद्र भी सीईओ पद के दावेदारों में से एक हैं. उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले आईएएस दिनेश कई जिलों में जिलाधिकारी रहे हैं. वह कानपुर देहात, बहराइच, सहारनपुर और जौनपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं.

पूर्व आईएएस अफसर योगेश्वर राम मिश्रा भी में इस लिस्ट में शामिल हैं. योगेश्वर भी प्रयागराज से संबंध रखते हैं. रिटायर होने से पहले वह अयोध्या, वाराणसी और बाराबंकी जैसे जिलों के जिलाधिकारी रह चुके हैं. इसके अलावा वह विंध्याचल डिविजन में कमिश्नर भी रहे. वह 30 मई 2024 को रिटायर हुए. इनके अलावा समीर पांड्या के बारे में कहा जा रहा है कि वह महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं.