चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा के दौरान बनी आठसूत्रीय सहमति के तहत, चीन और अमेरिका 30 अरब डॉलर के रेसिप्रोकल टैरिफकटौती समझौते और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए हैं. यह सहमति तीन दिन की यात्रा के दौरान बनी. यह 11 वर्षों में शी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा थी और मई में बीजिंग में हुई शिखर बैठक के बाद इस साल शी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह मुलाकात थी.

दोनों पक्षों के बीच किन बातों पर सहमति बनी

  • व्हाइट हाउस ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि चीन और अमेरिका दोनों तरफ से 30 अरब डॉलर के गैरसंवेदनशील सामानों के लिए “अधिक अनुकूल” टैरिफ व्यवस्था की सिफारिशों पर सहमत हुए हैं. दोनों पक्ष कृषि बाजार तक पहुंच बढ़ाने और ग्लोबल पेट्रोलियम सप्लाई को स्थिर करने में मदद करने की पहल पर भी सहमत हुए.
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर, दोनों देश इस तकनीक के जोखिमों और लाभों पर चर्चा करने के लिए एक द्विपक्षीय बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए, जिसका अगला सत्र नवंबर में निर्धारित है. साथ ही, AI से संबंधित घटनाओं को संभालने के लिए एक अलग कंयूनिकेशन चैनल भी बनाया जाएगा.
  • सहमति के बाकी बिंदुओं में आगामी APEC और G20 शिखर सम्मेलनों की मेजबानी के लिए एकदूसरे का समर्थन करना, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और इंटरनेशनल वॉटर रूट पर आवाजाही के बारे में प्रतिबद्धताओं को दोहराना, और नशीले पदार्थों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई में प्रगति शामिल है, जिसके कारण साइकोएक्टिव पदार्थों से जुड़े दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
  • सैन्य मोर्चे पर, दोनों पक्ष संकट के समय कंयूनिकेशन और रोकथाम के लिए एक समझौता ज्ञापन पर सहमत हुए, और चीन में लापता अमेरिकी सैन्य कर्मियों के अवशेषों को वापस लाने के प्रयासों को जारी रखने पर भी सहमति बनी.
  • व्हाइट हाउस ने कहा कि शी और ट्रंप ने “शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने” पर चर्चा की और सम्मान, निष्पक्षता और आपसी सहयोग पर आधारित “रणनीतिक स्थिरता का एक रचनात्मक संबंध” बनाने पर सहमति व्यक्त की.

पिछले साल से चल रही थी बात

इससे पहले शी अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ राजकीय यात्रा के लिए वाशिंगटन पहुंचे. यात्रा के दौरान, मेलेनिया ट्रंप और पेंग लियुआन ने एक साथ नेशनल आर्काइव्स म्यूजियम का दौरा किया और दोनों जोड़ों ने व्हाइट हाउस के रेड रूम में चाय पी. 30 अरब डॉलर का टैरिफ़ समझौता उन बातचीत पर आधारित है जो पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में ट्रंपशी शिखर सम्मेलन में शुरू हुई थीं, जहां दोनों पक्षों ने अपनी व्यापार वार्ता में “बुनियादी सहमति” बनने की बात कही थी. यह बातचीत इस साल मई में बीजिंग शिखर सम्मेलन में भी जारी रही, जब ट्रंप और शी संयुक्त व्यापार और निवेश बोर्ड बनाने पर सहमत हुए थे.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।