Just In: In Pakistan, Aamir Hamza—a terrorist close to Hafiz Saeed—has been 'taken out' by a 'pro' in Lahore, sparking a massive uproar.
Just In: In Pakistan, Aamir Hamza—a terrorist close to Hafiz Saeed—has been ‘taken out’ by a ‘pro’ in Lahore, sparking a massive uproar.

इस्लामाबाद: लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक आमिर हमजा पर पाकिस्तान में जानलेवा हमला हुआ है। आमिर को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी है। हमले के बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमजा यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेजरी से घोषित आतंकवादी है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के लोगों पर बीते कुछ महीनों में लगातार हमले होने की बात सामने आई है।

आमिर हमजा पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाईं। इस हमले में आमिर को कथित तौर पर कई गोलियां लगी हैं। हमले के तुरंत बाद उसको एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आमिर की स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लंबे समय से सक्रिय है हमजा
आमिर हमजा अफगान मुजाहिदीन के एक अनुभवी कमांडरों में गिना जाता है। अपने लोगों में उसकी पहचान लड़ाई के साथ-साथ कई किताबें लिखने की वजह से भी रही है। उसे काफी समय तक हाफिज सईद का करीबा माना जाता था। लश्कर में आमिर हमजा का काम चंदा जुटाने, नई भर्ती करने और दूसरे पक्षों से डील करने का काम किया है।

पाकिस्तान में दावा किया जाता है कि वह कई वर्षों से लश्कर में एक्टिव नहीं है। साल 2018 में लश्कर से जुड़े जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बाद हमजा की लश्कर से दूरी हो गई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद हमजा ने ‘जैश-ए-मनकफा’ नाम से एक अलग गुट बनाया था। माना जाता है कि सईद से उसका संपर्क लगातार बना रहा।

भारत में हुए हमलों में भूमिका!
हाफिज सईद भारत के लिए मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है। लश्कर पर भारत में हुए आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप रहा है। आमिर हमजा का संबंध भी कई आतंकवादी गतिविधियों से होना माना जाता है, जिनमें भारत में हुए कई हमले भी शामिल हैं। आमिर पर हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।