
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान ने 28 फरवरी को बहरीन में एक रिहायशी इमारत पर ड्रोन अटैक किया था। ईरान ने बहरीन में आज अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई।
इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। हालांकि उस समय कंपनी का नाम नहीं बताया गया था।
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मिडिल ईस्ट में काम कर रही 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा जैसी कंपनियां शामिल हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है।
जंग से मिडिल ईस्ट को ₹18 लाख करोड़ का नुकसान
यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक यह संघर्ष अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है।
रीजन की GDP 3.7% से 6% तक घट सकती है
करीब ₹18 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है
होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही 70% से ज्यादा घट गई
तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल हो गई है
16 लाख से लेकर 36 लाख नौकरियों पर संकट
ट्रम्प ने सऊदी क्राउन प्रिंस से सीजफायर पर बात की
डोनाल्ड ट्रम्प ने आज सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से फोन पर बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प ने MBS को ईरान जंग में सीजफायर जुड़ी जानकारी दी है।
UAE ने आज 5 बैलिस्टिक मिसाइल और 35 ड्रोन गिराए
UAE ने कहा है कि उसने आज एक ही दिन में ईरान की 5 बैलिस्टिक मिसाइल और 35 ड्रोन को मार गिराया। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक UAE कुल 438 मिसाइल और 2,012 ड्रोन को रोक चुका है।
जंग की वजह से ईरान में 1.15 लाख से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त
ईरान की रेड क्रिसेंट के मुताबिक, जंग की वजह से देशभर में 1.15 लाख से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें घर, अस्पताल, स्कूल और राहत केंद्र शामिल हैं। साथ ही 1,500 से ज्यादा लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।
ईरान ने इजराइल और UAE पर हमला किया
ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और UAE में कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दक्षिणी लेबनान में एक घर पर इजराइली हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल थीं।
ईरान ने आज 100 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन अटैक किए
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि आज उसने 100 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में इजराइल के कई ठिकानों और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं ईरान की बड़ी कंपनी मुबारकेह स्टील कंपनी पर आज हमले से भारी नुकसान हुआ है।
लोगों ने ट्रम्प और उनकी पत्नी की हूटिंग की
डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प की मंगलवार रात वॉशिंगटन के केनेडी सेंटर में हूटिंग की गई। दोनों यहां म्यूजिकल शो देखने गए थे। लोग ने जैसे ही उन्हें आते देखा तो कुछ लोगों ने तालियां बजाईं, लेकिन कई लोगों ने जोर से हूटिंग (बू) भी की। ट्रम्प और मेलानिया लंबे समय बाद एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले दोनों जनवरी में इसी जगह एक कार्यक्रम में साथ दिखे थे।
हिजबुल्लाह ने इजराइल रॉकेट दागे, ईरानी सुप्रीम लीडर ने तारीफ की
उत्तरी इजराइल के किर्यत शमोना में हिजबुल्लाह ने रॉकेट हमला किया, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ।
हमले से पहले चेतावनी सायरन बजाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद एक रॉकेट गिरा जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। कई इमारतों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने हिजबुल्लाह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह के नेता मजबूती, धैर्य और हिम्मत के साथ लड़ रहे हैं।
ट्रम्प बोले- ईरानी राष्ट्रपति ने सीजफायर की अपील की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। ईरान की नई लीडरशिप पहले के मुकाबले कम कट्टर और ज्यादा समझदार है।
हालांकि, ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका तुरंत सीजफायर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका अपना मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखेगा।
ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया
ईरान के हमले में बहरीन में अमेजन के क्लाउड बिजनेस को नुकसान पहुंचा है। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी है।
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि सिविल डिफेंस की टीम एक कंपनी की फैसिलिटी में लगी आग बुझाने में जुटी है। हालांकि मंत्रालय ने कंपनी का नाम नहीं बताया।
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मिडिल ईस्ट में काम कर रही 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल, मेटा जैसी कंपनियां शामिल हैं।






