भारतीय बाजार में TVS Motor के स्कूटर Jupiter रेंज की अच्छी पकड़ है. कंपनी के लिए यह सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में शामिल है. अक्टूबर 2026 में Jupiter की कुल 1,65,176 यूनिट बिकीं, जो इसी महीने Apache की बिक्री से करीब एक लाख ज्यादा हैं. साल 2026 में कंपनी ने Jupiter 110 को बड़ा अपडेट दिया था, लेकिन Jupiter 125 को अभी पुराने डिजाइन में ही रखा गया है. अब कंपनी इस स्कूटर में एक नया सेफ्टी फीचर जोड़ने जा रही है. जल्द लॉन्च होने वाले Jupiter 125 के नए वेरिएंट में ABS मिलेगा. लॉन्च से पहले इसकी यूनिट डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं.

नए Jupiter 125 ABS में क्या होगा खास?

मीडिया रिपोर्ट्स Autocar India के मुताबिक, डीलरशिप पर देखे गए नए मॉडल की तस्वीरों से पता चलता है कि इसका डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा. इसमें वाला नया डिजाइन नहीं मिलेगा, जिसे 2024 में अपडेट किया गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल Jupiter 125 चार वेरिएंट Drum Alloy, Disc, DT SXC और SmartXonnect में आता है. नया ABS वेरिएंट SmartXonnect के ऊपर रखा जा सकता है, लेकिन इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलेंगे.

टेस्टिंग तस्वीरों में नए मॉडल के साथ नेगेटिव LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिखाई दिया है. यह डिस्क और DT SXC वेरिएंट जैसा है. सिर्फ SmartXonnect में TFT डिस्प्ले मिलता है. नए मॉडल में ड्यूलटोन कलर, आगे डिस्क ब्रेक के साथ ABS सेंसर, भूरे रंग की सीट और फ्लोरबोर्ड पर बेज रंग के प्लास्टिक भी नजर आए हैं.

पहले जैसे रहेंगे इंजन और ज्यादातर फीचर्स

नए में पेट्रोल टैंक पहले की तरह फ्रंट एप्रन के पीछे दिया गया है. इससे सीट के नीचे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. इसके अलावा LED हेडलाइट, हैलोजन टर्न इंडिकेटर, पीछे ड्रम ब्रेक, पिलियन बैकरेस्ट, मल्टीफंक्शन स्विच, 12इंच अलॉय व्हील और टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क मिलेंगे. इसमें ग्लव बॉक्स और क्रोम फिनिश वाला एग्जॉस्ट भी दिया गया है. इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसमें पहले वाला 124.8cc सिंगलसिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8.44 bhp की पावर और 11.1 Nm का टॉर्क देता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल Jupiter 125 के Drum Alloy वेरिएंट की कीमत 83,000 रुपये, Disc की 86,910 रुपये, DT SXC की 90,550 रुपये और SmartXonnect की 91,235 रुपये है.नए ABS वेरिएंट की कीमत SmartXonnect से करीब 5,000 रुपये ज्यादा हो सकती है. हालांकि, इसमें महंगा TFT डिस्प्ले मिलने की उम्मीद नहीं है.लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Honda Activa 125, Yamaha Fascino 125 और Suzuki Access से होगा. खास बात यह है कि 125cc फैमिली स्कूटर सेगमेंट में Suzuki Access पहले से ABS के साथ उपलब्ध है.