: के सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम के मंच पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लातघूंसे चले और विधायक के एक समर्थक का कुर्ता फट गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बीचबचाव कर हालात संभाले।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बढ़नी में करीब 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन में सांसद जगदंबिका पाल और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए।… pic.twitter.com/KM9772ORZ3
— Bansal News Official November 21, 2026
सांसद को न्योता नहीं मिलने से नाराज थे समर्थक
घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बढ़नी ब्लॉक की है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 19.66 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाना है। इसके लिए शनिवार सुबह 10 बजे शिलान्यास और भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। शोहरतगढ़ सीट से अपना दल विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। बताया जा रहा है कि डुमरियागंज से भाजपा सांसद को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया था। हालांकि, वह भूमिपूजन से पहले ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रास्ते में समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सांसद अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विधायक समर्थकों की नारेबाजी पर बढ़ा विवाद
कार्यक्रम के दौरान विधायक के समर्थक प्रदीप कमलापुरी मंच से ‘विकास पुरुष विधायक विनय वर्मा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। यह सुनकर सांसद ने प्रदीप की तरफ हाथ उठाकर इशारा किया। इसी बीच सांसद के समर्थक मंच पर चढ़ गए और प्रदीप कमलापुरी के साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लातघूंसे चलने लगे। विधायक के एक समर्थक का कुर्ता भी फट गया। मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, एसडीएम सदर और पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर स्थिति को संभाला। काफी देर तक समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बाद में विधायक ने अपनी पत्नी और सांसद जगदंबिका पाल के साथ भूमिपूजन किया।
ये खबर भी पढ़ें:
सांसद प्रतिनिधि बोले विधायक ले रहे थे कार्यक्रम का श्रेय
सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल ने कहा कि विधायक विनय वर्मा इस कार्यक्रम का श्रेय अकेले लेना चाह रहे थे। नियमानुसार किसी कार्यक्रम में सांसद को पांच दिन पहले बुलाने का प्रावधान है, लेकिन पोस्टर में भी सांसद का नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी होने के समय सांसद को इसकी जानकारी दी गई। इसके बावजूद पोस्टर पर उनका नाम नहीं लिखा गया। इसी बात से सांसद के समर्थक नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ।



