भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, प्रदूषण कम करने की जरूरत और नईनई इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होने की वजह से अब लोग EV खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि अभी भी कई लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने को लेकर सोचविचार करते हैं, लेकिन शहर में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा और किफायती विकल्प बनती जा रही है.

अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं जो रोजाना ऑफिस आनेजाने या शहर के अंदर सफर करने के लिए बढ़िया हो, तो फिलहाल भारत में आपके पास कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं. इस बजट में मुख्य रूप से MG Motor और Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं. ये कारें कम खर्च में चलती हैं और अच्छी सुविधाएं भी देती हैं.

1. MG Comet EV

MG Comet EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7 लाख रुपये है. कंपनी इसमें बैटरीएजएसर्विस का विकल्प भी देती है, जिससे कार खरीदना और भी सस्ता हो जाता है. इस कार का साइज छोटा है, इसलिए इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है. छोटी पार्किंग में भी इसे खड़ा करना आसान होता है. हालांकि यह कार लंबी दूरी या हाईवे पर चलाने के लिए ज्यादा उपयुक्त नहीं मानी जाती, लेकिन रोजाना शहर के अंदर सफर करने वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प है. इसके केबिन में कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और अच्छा बनाते हैं.

2. Tata Tiago EV

Tata Tiago EV भारत की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. यह टाटा मोटर्स की सबसे किफायती EV भी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है. Tiago EV का डिजाइन कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे शहर में आसानी से चलाया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो कम कीमत में भरोसेमंद और कम खर्च वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं. एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह कार 315 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. यह रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है.

3. Tata Punch EV

Tata Punch EV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है. इसलिए इसका बेस वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम की कैटेगरी में आता है. पिछले कुछ महीनों में Punch EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल रही है. कंपनी इसे 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक के साथ बेचती है. 25 kWh बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज होने पर 265 किलोमीटर तक चल सकता है, जबकि 35 kWh बैटरी वाला मॉडल 365 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. ज्यादा रेंज और SUV जैसा लुक चाहने वाले ग्राहकों के लिए Punch EV एक शानदार विकल्प है.

अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो MG Comet EV, Tata Tiago EV और Tata Punch EV तीनों ही बेहतरीन विकल्प हैं. अपनी जरूरत, रेंज और बजट के हिसाब से इनमें से किसी भी कार का चुनाव किया जा सकता है.