Inverter Warning Signs: घर में बिजली जाने के बाद अगर कोई बिजली से जुड़ा काम जैसे लाइट जलाना, फैन चलाना, मोबाइल चार्ज जैसे काम करने हैं तो हम बैकअप के लिए घर में इंवर्टर लगवाते हैं, जिससे बिजली न होने पर हमारे काम आ सके।

बता दें कि, इन्वर्टर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो बैटरी या सोलर पैनल में जमा डायरेक्ट करंट को घर के उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले अल्टरनेटिंग करंट में बदलता है। हालांकि कई बार इंवर्टर से कुछ आवाज सुनाई देती है, जिससे लोगों को लगता है कि इंवर्टर खराब हो चुका है। इसलिए यह जानना जरुरी है कि इंवर्टर से आने वाली किस तरह की आवाज खराबी का इशारा है।

 इन्वर्टर में खराबी के लक्षण

1. बिजली कटने के बाद इन्वर्टर से हल्की आवाज आना नॉर्मल है, लेकिन तेज बजिंग , लगातार क्लिकिंग, ग्राइंडिंग या चटकने जैसी आवाजें आना इंवर्टर के खराब होने का संकेत हो सकता है।

2. यदि इन्वर्टर बारबार बीप करता है या ओवरलोड की चेतावनी देता है, तो इसका मतलब है कि आप उसकी क्षमता से ज्यादा उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

3. यदि बैटरी पूरी चार्ज होने के बाद भी बहुत कम बैकअप दे रही है, तो बैटरी पुरानी हो चुकी है या उसमें सल्फेशन की समस्या आ गई है।

4. बैटरी का अधिक गर्म होना, उसमें से गंध आना या बैटरी का बाहरी हिस्सा फूलना खतरनाक स्थिति का संकेत है।

5. यदि घर की लाइटें इन्वर्टर पर काम नहीं कर रही हैं या उसका फ्यूज बारबार उड़ रहा है, तो इंटरनल वायरिंग या सर्किट में दिक्कत हो सकती है।

इंवर्टर के खराब होने पर क्या करें?

इन्वर्टर के खराब होने की आशंका होने पर सबसे पहले बैटरी के कनेक्शन , पीछे लगे फ्यूज और लोड की जांच करें , तथा जरूरत पड़ने पर इन्वर्टर को मेन लाइन से बाइपास कर लें।

1. बैटरी के टर्मिनलों पर जमी हुई जंग को साफ करें और ढीले तारों को अच्छी तरह कस लें।

2. इन्वर्टर के पीछे लगे फ्यूज को निकाल कर देखें कि वह उड़ तो नहीं गया है। यदि फ्यूज खराब है, तो उसे एक जैसे नए फ्यूज से बदल दें।

3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यदि इन्वर्टर पर क्षमता से अधिक उपकरण चल रहे हैं , तो अतिरिक्त उपकरणों को तुरंत बंद कर दें।

4. इन्वर्टर का मेन स्विच बंद करके उसे दोबारा चालू करके देखें

मैकेनिक को कब दिखाएं?

1. यदि बैटरी चार्ज नहीं हो रही है या बारबार ‘ओवरलोड’ या ‘लो बैटरी’ की बीप बज रही है।

2. यदि इन्वर्टर के अंदर से जलने की गंध आ रही है या पीसीबी बोर्ड पर कोई कंपोनेंट जला हुआ दिखाई दे।

3. इन स्थितियों में किसी अधिकृत इलेक्ट्रीशियन या सर्विस सेंटर से ही संपर्क करें।