Friday, April 10, 2026
Uncategorized

पाकिस्‍तान आने से डर रहे जेडी वेंस, असीम मुनीर ने इस्‍लामाबाद को किले में बदला, लॉकडाउन जैसे हालात!..

पाकिस्‍तान आने से डर रहे जेडी वेंस, असीम मुनीर ने इस्‍लामाबाद को किले में बदला, लॉकडाउन जैसे हालात!..
पाकिस्‍तान आने से डर रहे जेडी वेंस, असीम मुनीर ने इस्‍लामाबाद को किले में बदला, लॉकडाउन जैसे हालात!..

इस्लामाबाद: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के संभावित दौरे को लेकर पाकिस्तान में हाई अलर्ट है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के शीर्ष अधिकारी उनके देश में संघर्ष विराम की शर्तों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस्लामाबाद वार्ता में ईरान के शामिल होने की गारंटी दी है। हालांकि, अमेरिका की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक पत्ते नहीं खोले गए हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से बचना चाहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने अमेरिका को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी दी है।

अमेरिकी राजदूत से मिले पाकिस्तानी गृहमंत्री

पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को अमेरिका की राजदूत नैटली बेकर से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार से इस्लामाबाद में शुरू होने वाले अमेरिका-ईरान उच्च स्तरीय शांति वार्ता को लेकर सुरक्षा स्थिति से भी अवगत कराया। हालांकि, अमेरिकी राजदूत की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। अमेरिका को पाकिस्तान की गांरटी के बावजूद सुरक्षा स्थिति को लेकर शक है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में आतंकवादी हमले आम बात हैं और वैश्विक नेताओं की मौजूदगी से इसका खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

पाकिस्तान ने अमेरिका को सुरक्षा की गारंटी दी

मुलाकात के दौरान, नकवी ने बेकर को बताया कि सभी विदेशी मेहमानों की हर लिहाज से अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि संघीय राजधानी में होने वाली इस उच्च-स्तरीय वार्ता के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पाकिस्तान के विशेष मेहमान होंगे। इस बैठक में इस्लामाबाद आने वाले विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की लॉजिस्टिकल व्यवस्थाओं पर भी विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

सुरक्षा कारणों से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान में ईरान के साथ होने वाली आमने-सामने की वार्ता में शामिल नहीं हो सकते हैं। उम्मीद है कि ईरान के साथ शांति वार्ता इस्लामाबाद में बहुत जल्द होगी। विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर वार्ता में शामिल होंगे।
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसे हालात

इस बीच, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के आगमन के कारण अधिकारियों ने पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है और यातायात में बदलाव किए गए हैं। इस कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात का मार्ग बदला गया है या उन्हें बंद कर दिया गया है। इस्लामाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शहर में एक विशेष यातायात योजना लागू की गई है और आज तथा कल, किसी भी भारी वाहन को इस्लामाबाद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक प्लान के तहत, जीरो पॉइंट से कोरल चौक तक एक्सप्रेसवे दोनों तरफ से बंद रहेगा, जबकि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के कारण इस्लामाबाद एक्सप्रेस हाईवे पर भी डायवर्ज़न लगाए जाएंगे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply