अगर आप भी लंबे समय तक इंश्योरेंस प्रोटेक्शन के साथसाथ बुढ़ापे में एक तय आमदनी की तलाश में हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘जीवन उमंग’ पॉलिसी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद सरकारी बीमा कंपनी है, इसलिए इसमें निवेश किए गए पैसे पर जोखिम न के बराबर होता है. ये प्लान न केवल आपको लंबी उम्र तक वित्तीय सुरक्षा देता है, बल्कि आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार का भी मजबूत आर्थिक सहारा बनता है.

100 साल तक मिलती है बेफिक्र जिंदगी
एलआईसी जीवन उमंग मुख्य रूप से एक ‘होललाइफ’ इंश्योरेंस प्लान है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि यह पॉलिसी आम बीमा योजनाओं की तरह 15 या 20 साल में खत्म नहीं होती, बल्कि पॉलिसीधारक को पूरे 100 साल की उम्र तक लाइफ कवर देती है. जो लोग रिटायरमेंट के बाद एक गारंटीड सालाना इनकम का सपना देखते हैं, उनके लिए यह योजना बेहद फायदेमंद है. यह प्लान सुरक्षा के साथसाथ आमदनी का भी शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है. आप जब तक जीवित रहेंगे, यह पॉलिसी आपकी वित्तीय जरूरतों का ध्यान रखेगी.
अपनी सुविधा से तय करें प्रीमियम का समय
इस योजना की एक बड़ी खासियत इसका लचीलापन है. पॉलिसीधारक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार यह खुद चुन सकते हैं कि उन्हें कितने समय तक प्रीमियम का भुगतान करना है. एलआईसी इसमें 15, 20, 25 या 30 साल तक प्रीमियम चुकाने के अलगअलग विकल्प देती है. ग्राहक अपनी सहूलियत के हिसाब से इनमें से किसी भी एक अवधि को चुन सकते हैं. चूंकि यह एक पार्टिसिपेटिंग प्लान है, इसलिए कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर पॉलिसीधारक को समयसमय पर बोनस का लाभ भी दिया जाता है.
टैक्स छूट के ढेरों फायदे
निवेश और सुरक्षा के साथसाथ यह योजना टैक्स बचाने में भी काफी कारगर है. पॉलिसी अवधि के दौरान आप हर साल जो भी प्रीमियम जमा करते हैं, उस पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है. इसके अलावा, पॉलिसी की मैच्योरिटी होने पर मिलने वाली पूरी रकम टैक्सफ्री होती है. अगर किसी अनहोनी की स्थिति में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को मिलने वाले डेथ बेनिफिट पर भी इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10 के तहत कोई टैक्स नहीं लगता है.
परिवार के लिए रेगुलर इनकम का इंतजाम
जीवन उमंग प्लान में डेथ बेनिफिट के भुगतान का तरीका काफी सुविधाजनक रखा गया है. अगर पॉलिसीधारक चाहे, तो वह यह तय कर सकता है कि उसके न रहने पर नॉमिनी को बीमा की पूरी रकम एक साथ मिले या फिर किस्तों में. अगर किस्तों का विकल्प चुना जाता है, तो नॉमिनी को 5, 10 या 15 साल की अवधि के दौरान बीमा की रकम मिलती रहती है. इस खास सुविधा से परिवार को मुश्किल समय में एक नियमित आय मिलती रहती है, जिससे उनके रोजमर्रा के खर्चे आसानी से पूरे होते हैं.
हर महीने निवेश की आसान सुविधा
एलआईसी ने प्रीमियम भुगतान को हर आय वर्ग के लिए सुलभ बनाया है. आप चाहें तो प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कर सकते हैं. अगर आप हर महीने थोड़ाथोड़ा पैसा जमा करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा. तिमाही भुगतान के लिए न्यूनतम राशि 15,000 रुपये तय की गई है. वहीं, अगर आप हर छह महीने में प्रीमियम देना चाहते हैं तो 25,000 रुपये और सालाना भुगतान के लिए कम से कम 50,000 रुपये जमा करने का नियम है.



