Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी और उससे लगे एनसीआर में मौसम ने आज सुबह करवट ली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में आज सुबहसुबह बारिश देखने को मिली. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरजचमक और तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली में बारिश और गरजचमक की संभावना जताई थी.

दिल्लीएनसीआर में बारिश और तेज हवाओं ने आज सुबह मौसम को पूरी तरह से सुहावना बना दिया है. दिल्ली में आज दोपहर से पहले और दोपहर के समय भी हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. शाम के समय भी दिल्ली में बारिश और आंधी की आशंका है. दिल्ली में कल भी आंधीबारिश की संभावना है.
यूपी से लेकर झारखंड तक अर्नब की दहशत
उत्तर प्रदेश में भी चक्रवात अर्नब का प्रभाव नजर आने लगा है. यहां भी सुबहसुबह कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो तीन जिलों में जमकर बारिश हो सकती है. मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 21 जिलों में भारी बारिश, ओले और 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बिहार के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का खतरा है. झारखंड में भी अर्नब से जुड़े मौसमी बदलाव का प्रभाव दिख सकता है.
इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना
यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में 90 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहींकहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बिगड़ सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मौसम बिगड़ सकता है.
दक्षिण और पुर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
दक्षिण भारत में तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से सटे जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. कर्नाटक में भी व्यापक मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है.
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में आज और कल को कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. लाहौलस्पीति, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और किन्नौर में हल्की बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है.



