Kanpur Shooting Incident Near Police Commissioner Residence: यूपी के कानपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस अधिकारियों के आवास पास भी वारदात को अंजाम देने से नहीं घबरा रहे हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर के आवास के नजदीक बीयर पीने के पैसे नहीं देने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कराटे चैंपियन के पेट में गोली मार दी। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। साथ मैच खेल रहे लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को दौड़ा लिया। लेकिन आरोपी युवक मौके से भाग निकले।

कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद​
कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद​

कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन है घायल व्यक्ति

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अब उसकी हालात सामान्य बताई है। सिविल लाइन एफएम कॉलोनी निवासी अरविन्द पासवान कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं। अरविन्द नवीन मार्केट में कपड़े की दुकान में काम करते हैं। परिवार में पत्नी निशा और छोटा भाई वीरू है।

वीरू ने बताया कि रविवार देर रात अरविंद पुलिस कमिश्नर बंगले के पास मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। देर रात ग्वालटोली अहिराना निवासी सैफी अपने चार से पांच साथियों के साथ आया और बीयर के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा। अरविंद का बदमाशों से झगड़ा हो गया। किसी तरह से समझा बुझाकार शांत कराया गया।

तमंचा निकाल कर की अरविंद पर फायरिंग

इसके बाद सैफी बाइक सवार तीन युवको से साथ जाने लगा। कुछ दूरी पर जाकर वह रूक गया। तमंचा निकाल कर अरविंद पर कर दी। गोली अरविंद के पेट में जा लगी। खून से लथपथ हो कर वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सोमवार को पेट से कारतूस निकाला है।

का कहना है कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हुई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।