कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि पेंशनभोगी अब अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट या ‘जीवन प्रमाण पत्र’ जमा करने के लिए ‘डोरस्टेप सर्विस’ का लाभ उठा सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर EPFO के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया है कि पेंशनर्स, अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है! घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस पाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को कॉल करें. आपकी सुविधा, आपके दरवाजे पर! पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस या संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है.

डोरस्टेप DLC सर्विस के लिए कैसे कॉल कर सकते हैं?
EPFO ने डाक विभाग को डोरस्टेप DLC सर्विस देने के लिए अधिकृत किया है, जिससे पेंशनभोगी समय सीमा के भीतर घर बैठे अपना वार्षिक प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कि डाक विभाग के व्यापक नेटवर्क का उपयोग करते हुए, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पेंशनभोगियों के घर तक सर्विसेज पहुंचाने में सक्षम है. यह नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा तैयार और संचालित एप्लिकेशन के साथ जुड़कर, पेंशनभोगियों के लिए DLC बनाने की सुविधा दे रहा है.
कैसे उठा सकते हैं फायदा
- पेंशनर्स 03322029000 पर कॉल करके पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक को अपने घर बुलाने का अनुरोध कर सकते हैं.
- यह सेवा IPPB और गैरIPPB , दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
- प्रोसेस पूरा होने पर, एक ‘प्रमाण ID’ जनरेट होती है, जिसे NIC सीधे पेंशनभोगी के साथ साझा करता है.
- एक बार ‘प्रमाण ID’ जनरेट हो जाने के बाद, पेंशनभोगी https://jeevanpramaan.gov.in/ppouser/login लिंक के जरिए अपना DLC डाउनलोड कर सकते हैं.
- हर बार सफलतापूर्वक DLC जनरेट होने पर, 70 रुपए का मामूली शुल्क लिया जाएगा.
DLC जारी करने के लिए IPPB या गैरIPPB ग्राहकों से कोई अतिरिक्त ‘डोरस्टेप चार्ज’ नहीं लिया जाएगा. गौरतलब है कि इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार, डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा उन सभी पेंशनभोगियों के लिए उपलब्ध है, जिनकी पेंशन देने वाली एजेंसी DLC पर सक्रिय है. मंजूरी देने वाले प्राधिकरणों और पेंशन देने वाली एजेंसियों की सूची यहां उपलब्ध है — https://jeevanpramaan.gov.in/misc/circular
जीवन प्रमाण पत्र क्या है?
जीवन प्रमाण पत्र एक सरकारी सुविधा है, जो पेंशनर्स को अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा करने की अनुमति देती है. यह प्रमाण पत्र इस बात का सबूत होता है कि पेंशनभोगी जीवित है, और इससे पेंशन देने वाले प्राधिकरण को पेंशन का भुगतान जारी रखने में मदद मिलती है.
Pensioners, no need to step out!
Call India Post Payments Bank to avail the Doorstep Digital Life Certificate service from the comfort of your home.
Your convenience, at your doorstep!#JeevanPramaan #DoorstepDigitalLifeCertificate #DLC #EPFO https://t.co/oED5d4u2LB
— EPFO October 9, 2026
जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करें?
प्रमाण पत्र जनरेट करने का मतलब यह नहीं है कि पेंशन देने वाले प्राधिकरण ने इसे स्वीकार कर लिया है. इसलिए, प्रमाण पत्र जमा करने के बाद पेंशनभोगियों को इसका स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए.
इसके लिए आप आधिकारिक ‘जीवन प्रमाण’ पोर्टल पर जा सकते हैं और वहां उपलब्ध सेवाओं का उपयोग करके, अपनी ‘प्रमाण ID’ के जरिए अपना DLC देख सकते हैं. अगर प्रमाण पत्र रिजेक्ट हो जाता है या उसका स्टेटस स्पष्ट नहीं है, तो पेंशनर्य को इस समस्या को सुलझाने के लिए अपने बैंक या पेंशन देने वाले प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए.

Call India Post Payments Bank to avail the Doorstep Digital Life Certificate service from the comfort of your home.


