गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. कांग्रेस भी सत्ता हासिल करने की जुगत में हैं. पार्टी नेतृत्व ने चुनाव से पहले सहयोगी दलों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने पर जोर दिया है. पार्टी का लक्ष्य सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साझा चुनावी अभियान तैयार करना है.

मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की गोवा इकाई के वरिष्ठ नेताओं की पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई. इस दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठा बैठक में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में गठबंधन को जल्द पूरा करने और बीजेपी सरकार की कथित फूट डालो और राज करो की राजनीति, भ्रष्टाचार और जमीनों पर कब्जे के खिलाफ समन्वित अभियान चलाने पर बातचीत हुई.
GFP और RGP के साथ बातचीत जारी
कांग्रेस मार्च,2027 से पहले होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पहले से बातचीत कर रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बैठक में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई.नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि गोवा के लिए एक सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण पेश किया जाए, साथ ही जनहित के मुद्दों को उठाया जाए और सरकार को जवाबदेह ठहराया जाए.
उम्मीदवारों के जल्द चयन पर चर्चा
बैठक में उम्मीदवारों के जल्द चयन पर भी चर्चा हुई, ताकि वे समय रहते अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर सकें. पार्टी ने अपनी स्क्रीनिंग कमिटी की घोषणा कर दी है और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म भी जारी कर दिए हैं.
‘गोय राखोन यात्रा’ की समीक्षा
कांग्रेस नेतृत्व ने ‘गोय राखोन यात्रा’ की समीक्षा की और घरघर जाकर लोगों से संपर्क करने के माध्यम से ‘गोय राखोन अभियान’ को और तेज करने पर चर्चा की. इसके तहत पार्टी घरघर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और उनकी समस्याएं सुनेगी.
व्यापक ‘जन घोषणापत्र’ तैयार करेगी कांग्रेस
इसके साथ ही कांग्रेस महिलाओं, युवाओं, आदिवासी समुदायों और समाज के अन्य वर्गों के साथ परामर्श करने के बाद एक व्यापक ‘जन घोषणापत्र’ भी तैयार करेगी. पार्टी का कहना है कि इसमें अलगअलग वर्गों की जरूरतों और सुझावों को शामिल किया जाएगा. पार्टी ने अपने बयान में कहा कि बैठक में नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है.
बैठक में कौनकौन था शामिल
यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और कांग्रेस सचिव अंजलि निम्बालकर के नेतृत्व में हुई. इसमें गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी आलेमाओ, दक्षिण गोवा के सांसद विरियातो फर्नांडिस और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.



