मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “अखिलेश ने हमारे बारे में कहा था ‘ये उतनी ही दूर उड़ सकते हैं जितनी दूर तक इनकी डोर जाएगी; जब हम डोर खींचेंगे, तो ये वापस हमारे पास आ जाएंगे.’ अखिलेश यादव, मुसलमानों का मानना है कि हमारी ‘डोर’, हमारी किस्मत, अल्लाह के हाथ में है. आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं, मेरे दोस्त, रही बात आपकी ‘डोर’ की, तो वह BJP के हाथ में है.”

उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश यादव ने राज्यसभा में किसे सांसद बनाया? उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसके पिता ने झारखंड में कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘INDIA’ गठबंधन के उम्मीदवार को हराया था. एक ऐसे व्यक्ति के बेटे का, जो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और BJP के समर्थक हैं, अखिलेश ने बाहें फैलाकर स्वागत किया. अगर हमारी पार्टी के किसी मामूली सदस्य के पिता भी BJP से जुड़े होते, तो पूरी मीडिया सुबह से शाम तक हमें घेरे रखती. सच कहूं तो, मेरे अपने ससुर भी मुझे इतना ‘प्यार’ नहीं दिखाते, जितना ये लोग दिखाते हैं. लेकिन ‘लाल टोपी’ वालों से पूछिए तो सही कि यह कैसा ‘प्यार’ है? आखिर इस रिश्ते की असलियत क्या है?”
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Addressing a public meeting, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi said, “What Akhilesh said about us: ‘They will fly only as far as the string allows; when we pull the string, we can reel them in.’ Akhilesh Yadav, the belief held by Muslims is that our ‘string’, our destiny, lies in the hands of Allah… You are under a grave misconception, my dear fellow… As for your ‘string’, that is in the hands of the BJP…”
He added, “Whom did Akhilesh Yadav appoint as an MP in the Rajya Sabha? He chose a man whose father had defeated the Congressled ‘INDIA’ alliance candidate in Jharkhand. The son of a man who serves as the President of the Gujarat Cricket Association and is a supporter of the BJP was welcomed by Akhilesh with open arms… if even the most ordinary member of our party had a father associated with the BJP, the entire media would be hounding us from dawn till dusk… Honestly, even my own fatherinlaw doesn’t show me as much ‘affection’ as they do. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। But do ask them in the ‘red cap’, what kind of ‘love’ is this? What is the nature of this relationship?…”
— ANI November 15, 2026
‘पिछली सरकारों के दौरान हुई घटनाओं न भूलें’
ओवैसी ने 1987 के हाशिमपुरा और मलियाना नरसंहार तथा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर इन पार्टियों के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए. उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद के साथ अपने गठबंधन का बचाव भी किया. ओवैसी ने वोटर्स से कहा कि वे पिछली सरकारों के दौरान हुई घटनाओं को न भूलें.
उन्होंने AIMIM के राजनीतिक फैसलों की आलोचना करने पर कांग्रेस से सवाल भी पूछा. 22 मई 1987 को, इसी मेरठ में, हाशिमपुरा की गंग नहर में 42 मुसलमानों का नरसंहार किया गया था. उस समय कांग्रेस की सरकार थी. अपने दादाजी से पूछिए. अपने बुजुर्गों से पूछिए कि हाशिमपुरा में क्या हुआ था.



