ईरान ने बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन से अमेरिका-ईरान के आक्रमण को ‘समर्थन’ देने के लिए मुआवजे की मांग की है। ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष जमाल फारेस अलरोवाई को पत्र लिखकर पांच अरब देशों की मुआवजे की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में ये देश ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 (आत्मरक्षा का अधिकार) का हवाला नहीं दे सकते, क्योंकि उन्होंने अमेरिका-इजराइल के आक्रमण को बढ़ावा दिया था।
इज़राइल के साथ रक्षा समझौते को इटली ने नहीं किया रिन्यु
समाचार एजेंसियों के मुताबिक, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को इज़राइल के साथ इटली के रक्षा समझौते को निलंबित करने की घोषणा की, जिसमें सैन्य उपकरणों और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का आदान-प्रदान शामिल है। इटली की समाचार एजेंसी अंसा के अनुसार, वेरोना में एक कार्यक्रम के दौरान मेलोनी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, सरकार ने इज़राइल के साथ रक्षा समझौते के स्वतः नवीनीकरण को निलंबित करने का फैसला किया है।
इटली की प्रधानमंत्री ने की घोषणा
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को कहा कि देश इजरायल के साथ रक्षा समझौते को निलंबित कर रहा है। इससे पहले, मेलोनी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता जारी रखना महत्वपूर्ण है, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर भी विचार किया जा रहा है।
कतर और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई
ईरान के हमलों को रोकने के लिए धनराशि के भुगतान को लेकर कतर और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि कतर पर ईरान के हमलों को रोकने के लिए धनराशि के भुगतान को लेकर कतर और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है और ऐसी किसी भी चर्चा की आशंका निराधार है। माजिद अल-अंसारी ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उच्च स्तरीय समन्वय है, हमारी मांगें इन्हीं माध्यमों से उठाई जा रही हैं।
मैक्रों और स्टारमर होर्मुज जलडमरूमध्य में रक्षा मिशन पर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर शुक्रवार को पेरिस में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वे देश शामिल होंगे जो होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के लिए बहुपक्षीय रक्षा मिशन में योगदान देने के इच्छुक हैं। दो यूरोपीय राजनयिकों ने रॉयटर्स को बताया कि वरिष्ठ राजनयिक नेताओं की बैठक से पहले बुधवार को वीडियो कॉल करेंगे।



