Himachal Se: दिल्लीएनसीआर और यूपी में कल आंधी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. आईएमडी ने आज भी दिल्ली और यूपी में बारिश, आंधीतूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरजचमक के साथ बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

कल बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने आज दिल्ली में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय बिजली कड़कने के साथ आंधीतूफान और बारिश की संभावना है. वहीं रात के समय भी आंधीतूफान के साथ बारिश हो सकती है.
यूपी के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में आज आंधीबारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने आज अररिया, सहरास, मधेपुरा सहित 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं आईएमडी ने बिहार में 6 से 8 जून के बीच और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जून के दौरान हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है.
MP राजस्थान में कब होगी बारिश?
आईएमडी ने आज जयपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर सहित कई जिलों में आंधीबारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं एमपी के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
पहाड़ों में भी बारिश
जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है. इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. दक्षिणपश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच गया है. अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में पहुंच सकता है.
इन राज्यों भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है. अरुणाचल प्रदेश और असममेघालय में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.


